Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Elderly Man Dies in Highway Accident; Wedding Festivities Turn into Mourning. Sub-Inspector Accused of Misconduct; SP MLA Atul Pradhan States: "Police Humanity Is Dead."
{"_id":"69fa35729f8dcfd284069613","slug":"video-elderly-man-dies-in-highway-accident-wedding-festivities-turn-into-mourning-sub-inspector-accused-of-misconduct-sp-mla-atul-pradhan-states-police-humanity-is-dead-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हाईवे हादसे में वृद्ध की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली दरोगा पर अभद्रता का आरोप, सपा विधायक अतुल प्रधान बोले- पुलिस की इंसानियत मर चुकी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हाईवे हादसे में वृद्ध की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली दरोगा पर अभद्रता का आरोप, सपा विधायक अतुल प्रधान बोले- पुलिस की इंसानियत मर चुकी है
मेरठ। दौराला के दिल्ली.दून हाईवे पर मंगलवार दोपहर दुल्हैड़ा चुंगी के पास हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। सपा विधायक अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र के ग्राम कडली निवासी 65 वर्षीय धर्म सिंह मंगलवार को वह मेडिकल में दवाई लेने के बाद वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान थाना पल्लवपुरम क्षेत्र की पल्हैड़ा के पास सुबह करीब साढे दस बजे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से दौराला सीएचसी भेजा जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में हडक़ंप मच गया और परिजन आनन.फानन में अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जल्द कराने की मांग करने पर थाना पल्लवपुरम में तैनात एक दरोगा ने उनके साथ गाली.गलौज करते हुए अभद्रता की और घायल को मोदीपुरम में भर्ती नहीं कराया और दौराला स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। अगर समय से उपचार मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी। । मृतक के बेटे पंकज ने इस संबंध में एसएसपी मेरठ थाना दौराला और पल्लवपुरम पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान ने भी पुलिसकर्मी के व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस का पहला कर्तव्य आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करना है लेकिन इस तरह की भाषा और रवैया निंदनीय है। पुलिस की इंसानियत मर गई है। एक घायल को मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती करने के बजाए उसे उल्टा दौराला स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। दारेागा अगर मौके पर ही अस्पताल में भर्ती करा देता तो मृतक की जान बच सकती थी। विधायक ने वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मामले की शिकायत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।