सब्सक्राइब करें

UP: मेरठ में वलीमे की दावत में खूनखराबा, मंडप में घुसकर फायरिंग, दो भाइयों और दो साल के बच्चे को गोली मारी

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 13 May 2026 01:51 AM IST
सार

Meerut News: यूपी के मेरठ में पुराने कमेले के पास स्टार हैरिटेज मंडप में तीन भाइयों ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर दो भाइयों इरफान और राजा को गोली मार दी। एक भाई का बेटा भी घायल हो गया। तीनों को मरा समझकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
UP: Bloodshed at Valima's feast in Meerut, firing entered the pavilion, two brothers and a children injured
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
वलीमे की दावत में तीन भाइयों समेत सात आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग कर दी। दो भाइयों और दो साल के बच्चे को गोली लगी है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

 
Trending Videos
UP: Bloodshed at Valima's feast in Meerut, firing entered the pavilion, two brothers and a children injured
मंडप में फायरिंग। पुलिस पहुंची। - फोटो : अमर उजाला
लोहियानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बुनकर नगर के राजा पीर वाली गली निवासी फैजान का पुराने कमेले के पास स्टार हैरिटेज मंडप में वलीमा चल रहा था। वलीमे में बुनकर नगर निवासी दो भाई इरफान व राजा अपने परिवार के साथ आए हुए थे। दोनों भाइयों की चाय की दुकान है। रात 11 बजे दोनों भाई खाना खा रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Bloodshed at Valima's feast in Meerut, firing entered the pavilion, two brothers and a children injured
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि लिसाड़ी गेट के अहमद नगर निवासी सुहैल अपने भाई काला व उवैस और चार अज्ञात के साथ पिस्टल लेकर मंडप में घुस गया। यहां आरोपियों ने पुरानी रंजिश में दोनों भाइयों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से इरफान, राजा व राजा का दो वर्षीय बेटा हम्माद घायल हो गया। कार्यक्रम में दशहत फैल गई। लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए। सूचना पर एसपी सिटी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
 
UP: Bloodshed at Valima's feast in Meerut, firing entered the pavilion, two brothers and a children injured
फायरिंग की घटना। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी सुहैल व उसके भाइयों की राजा व इरफान से रंजिश चली रही है। इसी को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्ष के लोग आमने आ चुके हैं। आरोपी पूर्व में भी कई बार घायलों को जान से मारने की धमकी दे चुका था। 
 
विज्ञापन
UP: Bloodshed at Valima's feast in Meerut, firing entered the pavilion, two brothers and a children injured
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को बुनकर नगर निवासी फैजान की मंडप में वलीमे की दावत चल रही थी। वलीमे में शामिल लोग नाच-गाना कर रहे थे व खुशियां मना रहे थे। रात 11 बजे आरोपी सुहैल अपने भाइयों के साथ वलीमे में घुस गया। आरोप है कि मुख्य आरोपी सुहैल ने पिस्टल से एक के बाद एक दोनों भाइयों पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर वलीमे में शामिल सारे लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। मंडप के अंदर चीख पुकार मच गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed