{"_id":"6a035c91e4d99d32ad062817","slug":"historic-nauchandi-fair-begins-from-wednesday-grounds-will-be-bathed-in-milky-light-2026-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले का आज से आगाज, दूधिया रोशनी में नहाएगा मैदान, ये होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले का आज से आगाज, दूधिया रोशनी में नहाएगा मैदान, ये होंगे कार्यक्रम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 13 May 2026 01:54 AM IST
सार
Meerut News: नौचंदी मेले का उद्घाटन सांकेतिक रूप से होली के बाद किया गया था, मगर बुधवार से ये वास्तविक रूप से शुरू हो रहा है। झूले और खाने-पीने की दुकानें सज गई हैं। दो जून तक मेला चलेगा।
विज्ञापन
नौचंदी मैदान में लगे झूले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का प्रतीक ऐतिहासिक नौचंदी मेला बुधवार से पूरी भव्यता के साथ शुरू होने जा रहा है। 2 जून तक चलने वाले इस मेले में इस बार मनोरंजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की लंबी फेहरिस्त तैयार की गई है। पटेल मंडप में माता की चौकी के साथ कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह शिरकत करेंगे।
Trending Videos
नौचंदी मैदान में लगी दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीएस कुशवाहा के अनुसार, इस बार जिला पंचायत को मेला आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। जलापूर्ति, सीवर, पथ प्रकाश और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं कि टंकी के पास कूड़ा न डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में लगी दुकानें, जो रात होने पर गुलजार होंगी।
- फोटो : अमर उजाला
मेले के मुख्य आकर्षण
छोटे-बड़े झूले, मौत का कुआं और सजी-धजी दुकानें लोगों के स्वागत के लिए तैयार हैं। मेले के प्रसिद्ध होटल जायकेदार भोजन परोसने के लिए तैयारी पूरी कर चुके हैं। पटेल मंडप में हर शाम अलग-अलग विधाओं के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। एक ओर चंडी मंदिर के भजन और दूसरी ओर बाले मियां की मजार पर कव्वाली का संगम देखने को मिलेगा।

नौचंदी मेले में लगी मूर्ति।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुरानी परंपरा के अनुसार नौचंदी मेले का उद्घाटन सांकेतिक रूप से प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी होली के त्योहार से दूसरे रविवार को किया गया था। तब से अब तक मेला परिसर में सुविधाओं पर काम किया गया।
ये भी देखें...
CCSU: एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित, एक दिन पहले आए थे प्रवेश पत्र; इन कोर्स के रिजल्ट जारी
ये भी देखें...
CCSU: एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित, एक दिन पहले आए थे प्रवेश पत्र; इन कोर्स के रिजल्ट जारी
विज्ञापन
अभी भी चल रहा है काम।
- फोटो : अमर उजाला
पटेल मंडप: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पूरी सूची
तारीख मुख्य कार्यक्रम
13 मई माता की चौकी (शुभारंभ)
14 मई दोपहर 2 बजे: सीरत कान्फ्रेंस / शाम: जादूगर का शो
15 मई शाम 5 बजे: महिला सुरक्षा प्रदर्शन / रात: माता की चौकी
16 मई लोक संगीत (अवधी, भोजपुरी, सूफी भजन एवं नृत्य)
17-18 मई नृत्य एवं संगीत के विशेष कार्यक्रम
19 मई बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम
21 मई कवि सम्मेलन
22 मई कथक नृत्य प्रस्तुति
23 मई राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
25 मई ''आग और इंकलाब'' (नृत्य नाटिका)
26 मई ''पंच परमेश्वर'' (नाटक मंचन)
27-29 मई फोक, भजन, भक्ति गीत और शास्त्रीय संगीत
30 मई पंजाबी नाइट
31 मई हरियाणवी नाइट
01 जून सांस्कृतिक कार्यक्रम
02 जून स्थानीय मुशायरा (समापन)
नोट: सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे (सिवाय उन कार्यक्रमों के जिनका समय अलग से दिया गया है)। शहरवासी आज से ही मेले की चकाचौंध और झूलों का आनंद ले सकेंगे।