{"_id":"6a03f3a956bba72b3903f40f","slug":"pm-modi-reduces-convoy-size-promotes-electric-vehicles-in-calls-for-austerity-and-national-resource-saving-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Reduces Convoy Size: देशवासियों से अपील के बाद पीएम मोदी ने अपने काफिले का आकार घटाया, ई-वाहन शामिल होंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Reduces Convoy Size: देशवासियों से अपील के बाद पीएम मोदी ने अपने काफिले का आकार घटाया, ई-वाहन शामिल होंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 13 May 2026 09:14 AM IST
विज्ञापन
सार
PM Reduces Convoy Size: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार घटा दिया है और इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने नए वाहन न खरीदने को भी कहा है। पढ़िए रिपोर्ट-
पीएम मोदी के काफिले का आकार घटा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार काफी कम कर दिया है। यह कदम उनकी हालिया घरेलू यात्रा के दौरान लागू किया गया। वाहनों की संख्या में कमी की गई है। लेकिन एसपीजी प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखा गया है। हैदराबाद में दिए गए उनके भाषण के तुरंत बाद गुजरात और असम में भी काफिले का आकार घटा दिया गया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा है कि जहां संभव हो, उनके काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल किया जाए, लेकिन इसके लिए नए वाहन नहीं खरीदे जाएं।
खर्च में कटौती का यह अभियान अब भाजपा शासित राज्यों में भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित अन्य नेताओं ने भी अपने काफिलों में वाहनों की संख्या घटाने का निर्णय लिया है।
यूपी: योगी ने भी दिए निर्देश
बढ़ती ईंधन खपत और वैश्विक हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को अपने और मंत्रियों के काफिलों में तुरंत 50 फीसदी कमी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि काफिले में अनावश्यक वाहनों को कम किया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से जुड़ते हुए प्रदेशवासियों से ईंधन की खपत कम करने, सोने की गैरजरूरी खरीद से बचने और सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्तर पर सादगी और बचत का संदेश समाज तक पहुंचना चाहिए।
मध्य प्रदेश: मोहन यादव ने भी घटाया काफिले का आकार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले का आकार भी 13 से घटकर आठ वाहनों का हो गया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि आने वाले आदेश तक उनके सभी सरकारी और आधिकारिक दौरों में सीमित वाहनों का ही उपयोग किया जाएगा। काफिले में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे और भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी।
राजस्थान: सीएम ने दिए निर्देश
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सरकारी खर्च और ईंधन की बचत को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचने को कहा है।
प्रधानमंत्री ने की थी संसाधनों के बचत की अपील
यह कदम प्रधानमंत्री की उस व्यापक अपील का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने अनावश्यक यात्रा कम करने और राष्ट्रीय संसाधनों की बचत पर जोर दिया था। ईरान युद्ध से पैदा हुए ऊर्जा संकट और वैश्विक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को देश से मिलकर वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, आपूर्ति श्रृंखला में बाधा और महंगाई के दबाव का सामना करने की अपील की थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से राष्ट्र के लिए जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की थी। उन्होंने कहा, अगर हम हर चीज के लिए आयात पर निर्भर रहेंगे तो देश कैसे आगे बढ़ेगा?
ये भी पढ़ें: वैश्विक ऊर्जा संकट: 40 देशों में ईंधन राशनिंग और वर्क फ्रॉम होम लागू, पीएम मोदी ने भी की बचत की अपील
सोने की गैरजरूरी खरीद न करने की सलाह
उन्होंने लोगों से एक साल तक सोने की गैरजरूरी खरीद से बचने और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए विदेश यात्रा न करने की भी सलाह दी थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार की बचत देशभक्ति का कार्य है और लोगों से विदेशों में छुट्टियां और गंतव्य विवाह (डेस्टिनेशन वेडिंग) न करने की अपील की। उन्होंने देश के भीतर पर्यटन और आयोजनों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन