सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   N. Rangasamy Sworn in as Puducherry CM Namassivayam-Malladi Krishna Rao Become Ministers

Puducherry CM Oath: एन रंगासामी ने ली पुदुचेरी के सीएम पद की शपथ, ए नमस्सिवयम और मल्लादी कृष्ण राव बने मंत्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 13 May 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

पुदुचेरी में अनुभवी नेता एन रंगासामी ने पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ भाजपा और एआईएनआरसी के एक-एक नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और वरिष्ठ नेता बीएल संतोष मौजूद रहे।

N. Rangasamy Sworn in as Puducherry CM Namassivayam-Malladi Krishna Rao Become Ministers
एन रंगासामी, पुदुचेरी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुदुचेरी की राजनीति के दिग्गज नेता और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के संस्थापक एन रंगासामी ने बुधवार को पांचवीं बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लोक निवास में आयोजित एक समारोह में उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने रंगासामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रंगासामी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की।
Trending Videos


दो अन्य नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
रंगासामी के साथ एनडीए (NDA) गठबंधन के दो अन्य प्रमुख नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसमें क्षेत्रीय पार्टी से मल्लाडी कृष्ण राव और भारतीय जनता पार्टी के ए नमस्सिवयम शामिल हैं। मल्लाडी कृष्ण राव ने तेलुगु में शपथ ली। वह आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे पुदुचेरी के एन्क्लेव 'यानम' का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और वरिष्ठ नेता बीएल संतोष भी मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नई सरकार का गठन 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद हुआ है। इन चुनावों में एआईएनआरसी और भाजपा के गठबंधन (NDA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया और सत्ता बरकरार रखी। चुनाव प्रचार के दौरान रंगासामी की जन-कल्याणकारी छवि और केंद्र की भाजपा सरकार के साथ तालमेल को मुख्य मुद्दा बनाया गया था। चुनाव जीतने के बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने औपचारिक रूप से रंगासामी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। रंगासामी पुदुचेरी की राजनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक माने जाते हैं। पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनना उनकी लोकप्रियता का दर्शाता है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed