सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Floor test continues in the TN Assembly, Vijay govt gets support from these parties including Congress-CPI

Tamil Nadu Politics: विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जारी, विजय सरकार को कांग्रेस-सीपीआई समेत इन दलों का मिला समर्थन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Wed, 13 May 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार के बहुमत परीक्षण की कार्यवाही शुरू हो गई। विजय ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसके दौरान कांग्रेस, सीपीआईएम, सीपीआई, वीसीके और IUML ने सरकार को समर्थन देने का एलान किया।

Floor test continues in the TN Assembly, Vijay govt gets support from these parties including Congress-CPI
विजय, तमिलनाडु के सीएम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार के बहुमत परीक्षण की कार्यवाही शुरू हो गई। मुख्यमंत्री विजय ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए अपनी सरकार के लिए बहुमत साबित करने की प्रक्रिया शुरू की।

Trending Videos

किन-किन ने दिया समर्थन?

फ्लोर टेस्ट के दौरान कई विपक्षी और सहयोगी दलों ने खुलकर TVK सरकार को समर्थन देने का एलान किया। कांग्रेस ने विधानसभा में विश्वास मत के दौरान विजय सरकार का समर्थन करने की घोषणा की। वहीं सीपीआईएम ने भी सदन में टीवीके सरकार के पक्ष में खड़े होने की बात कही। सीपीआई ने भी टीवीके सरकार को समर्थन देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वीसीके ने भी फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को समर्थन देने का एलान किया। हालांकि समर्थन के साथ वीसीके ने सरकार से एक महत्वपूर्ण मांग भी रखी। पार्टी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक की तर्ज पर तमिलनाडु में अंधविश्वास के खिलाफ कानून लाने की अपील की। वीसीके विधायक वन्नी अरसु ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष पार्टियों ने सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया है और विश्वास व्यक्त किया है कि सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करेगी।

कार्यवाही के दौरान IUML ने टीवीके सरकार को समर्थन देने का एलान किया। सदन में बोलते हुए IUML नेताओं ने कहा कि विजय सरकार की शुरुआती कार्यशैली सकारात्मक संकेत दे रही है।

IUML और डीएमके ने शराब दुकानों को बंद करने के फैसले को सराहा

IUML ने विशेष रूप से राज्य में 717 शराब दुकानों को बंद करने के फैसले की सराहना की और इसे TVK सरकार की अच्छी शुरुआत बताया।  वहीं, एस कामराज ने भी विधानसभा में विश्वास मत के दौरान विजय सरकार का समर्थन किया। गौरतलब है कि टीवीके को समर्थन देने के कारण उन्हें (AMMK) से निष्कासित कर दिया गया था।

डीएमडीके ने 717 शराब की दुकानों को बंद करने के लिए टीवीके सरकार की सराहना की। डीएमडीके ने 'सौदेबाजी' के आरोप का जिक्र किया, विशेष ड्यूटी पर अधिकारी की नियुक्ति पर आपत्ति जताई।

डीएमके ने उठाया ये मुद्दा

डीएमके विधायक थामिमुन अंसारी ने विशेष ड्यूटी अधिकारी की नियुक्ति के मुद्दे पर टीवीके सरकार की आलोचना की। डीएमके के एमएच जवाहरुल्लाह का कहना है कि तमिलनाडु सरकार के कार्यक्रमों में तमिल राष्ट्रगान को सर्वोच्च स्थान मिलना चाहिए।

भाजपा-पीएमके और एआईएडीएमके का क्या रहा फैसला?

वहीं दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि विश्वास मत की कार्यवाही पर उसका रुख 'तटस्थ' है। पीएमके की सौम्या अंबुमणि ने कहा कि उनकी पार्टी विश्वास मत पर मतदान से दूर रहेगी। एआईएडीएमके विधायक एडप्पादी के पलानीस्वामी का कहना है, ''हम टीवीके सरकार के खिलाफ वोट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed