सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Big blow to the bullion market, daily business of Rs 54 crore reduced to 10 crore

Meerut: सराफा बाजार को बड़ा झटका, रोजाना 54 करोड़ का कारोबार 10 करोड़ पर सिमटा, ग्राहकों में असमंजस

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 13 May 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री की सोना ना खरीदने की अपील का असर होता दिख रहा है। मेरठ के सराफा बाजार में अचानक भारी मंदी आ गई है। थोक व्यापार पर सबसे ज्यादा मार पड़ रही है। शहर सराफा और सदर सराफा बाजार समेत कई बाजारों में ग्राहकों की कमी है। 

Meerut: Big blow to the bullion market, daily business of Rs 54 crore reduced to 10 crore
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया के संकट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 मई की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद से ग्राहकों के मन में अनिश्चितता का माहौल है। ग्राहक फिलहाल सोने की खरीदारी टाल रहे हैं। ग्राहकों के मन में चल रहे इस असमंजस ने मेरठ के ऐतिहासिक सराफा बाजार की कमर तोड़ दी है। सोमवार की बंदी के बाद मंगलवार को जब बाजार खुला तो ग्राहकों की भारी कमी देखी गई। बाजार खुलते ही करीब पांच गुना तक घट गया। आलम यह रहा कि जो व्यापार प्रतिदिन औसतन 54 करोड़ रुपये का होता था वह घटकर मात्र 10 करोड़ रुपये रह गया।
Trending Videos

 

बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि बाजार में आई इस भारी गिरावट के पीछे खरीदारों के बीच बनी असमंजस की स्थिति को मुख्य कारण माना जा रहा है। बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि सुबह से ही ग्राहकों की संख्या न के बराबर रही। वहीं एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने स्पष्ट किया कि रिटेल से ज्यादा थोक कारोबार प्रभावित हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आगरा तक के व्यापारी संपर्क में तो रहे लेकिन खरीदारी के लिए कदम नहीं बढ़ाए। ग्राहक भी फिलहाल करने से पहले पूछ रहे हैं कि अभी सोना खरीदना सही रहेगा या नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमतों में उछाल: सोना और चांदी दोनों महंगे
बाजार में मंदी के बावजूद वैश्विक परिस्थितियों के कारण कीमतों में तेजी दर्ज की गई। सोमवार को सोने का भाव 1,55,375 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मंगलवार को यह बढ़कर 1,57,200 पर पहुंच गया। वहीं सोमवार को चांदी का भाव 2,64,400 किलो था जो उछलकर मंगलवार को 2,76,300 रुपये तक जा पहुंचा।
 

व्यापारिक संगठनों की प्रतिक्रिया
नील गली सराफ व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार रस्तौगी ने बताया कि निवेश रोका जा सकता है लेकिन इस स्थिति से सीधा कारोबार प्रभावित हो रहा है जो चिंताजनक है। मंगलवार को बाजार बुरी तरह प्रभावित रहा। भगत ज्वैलर्स के संचालक आश्रय मांगलिक के मुताबिक सोना भारतीय परिवारों की परंपरा है। वर्तमान में लोग पुराने सोने का पुन: उपयोग (रिसाइकिल) भी कर रहे हैं। मेरठ बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन महामंत्री डॉ. संजीव अग्रवाल के मुताबिक छोटे खरीदार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। लोग अब खरीदारी से पहले फोन पर लंबी पूछताछ कर रहे हैं। गाजियाबाद से एचपी गुप्ता बेटी की शादी के लिए आभूषण लेने आ रहे थे लेकिन अब फोनकर जानकारी ले रहे हैं।
 

मेरठ का आभूषण उद्योग: एक कुटीर उद्योग
बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने मेरठ के उद्योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां का आभूषण निर्माण एक कुटीर उद्योग की तरह है। एक छोटे कमरे में 4-5 कारीगर मिलकर चेन की एक-एक कड़ी जोड़ते हैं। थोक विक्रेता, सप्लायर और दुकानदारों को मिलाकर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 1.5 लाख लोग इस कारोबार से अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं।

मेरठ सराफा व्यापार एक नजर में
सालाना कारोबार 20,000 करोड़ रुपये
सालाना जीएसटी 450 करोड़
थोक विक्रेता 250
सप्लायर्स 2,000
दुकानदार 2,500
मैन्यूफैक्चरर्स 200
कारीगर (पश्चिम बंगाल) 30,000
कारीगर (महाराष्ट्र) 2,000

ये भी देखें...
West UP Weather: मेरठ में काले बादलों से दिन में छाया अंधेरा, बारिश; बिजनौर और शामली में भी बरसात


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed