{"_id":"69f9dd0a62ca06a0e90b78a9","slug":"gurugram-wazirpur-murder-case-husband-arrested-for-poisoning-wife-and-four-children-domestic-dispute-exposed-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम वजीरपुर हत्याकांड: पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर मारने वाला पति गिरफ्तार, घरेलू कलह का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम वजीरपुर हत्याकांड: पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर मारने वाला पति गिरफ्तार, घरेलू कलह का खुलासा
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 05 May 2026 05:35 PM IST
Link Copied
जिसके लिए नाजमा ने परिवार से नाता तोड़ा था, उसी ने उसकी जिंदगी छीन ली। नाजिम की हैवानियत इस कदर थी कि उसने सौतेली बेटी के साथ ही अपने बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली नाजमा ने विशेष समुदाय के मोहम्मद नाजिम से शादी करने की बात परिवार वालों को बताई तो उन्होंने विरोध किया। जब नाजमा ने शादी की तो परिवार वालों ने उससे नाता तोड़ लिया था। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग समुदाय के होने के कारण नाजमा के परिवार वालों ने विरोध किया था। नाजमा ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर लिया था। हालांकि पुलिस का कहना है फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है, जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। पुलिस को कमरे में मिले दस्तावेज में मृतका महिला का नाम नाजमा लिखा मिला है। ऐसे में फिलहाल पुलिस को भी मृत महिला के असली नाम के बारे में जानकारी नहीं है। वहीं, मृत महिला के परिवार वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं होने के कारण उनको सूचना भी नहीं दी जा सकी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला व चारों बच्चों के शवों को नाजिम के परिवार वाले उत्तर प्रदेश क के मुरादाबाद लेकर चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।