Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, at the PM-SHRI RAKVMAV, Chairperson Renu Bhatia raised awareness among the girls about the importance of staying vigilant and safe.
{"_id":"69f98a7c7bc29d6ded0e92fc","slug":"video-in-fatehabad-at-the-pm-shri-rakvmav-chairperson-renu-bhatia-raised-awareness-among-the-girls-about-the-importance-of-staying-vigilant-and-safe-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में पीएमश्री राकवमावि में चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने किया बेटियों को सावधान व सुरक्षित रहने के लिए जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में पीएमश्री राकवमावि में चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने किया बेटियों को सावधान व सुरक्षित रहने के लिए जागरूक
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि मां, टीचर व पुलिस बेटियों की बेस्ट फ्रेंड होती हैं, ऐसे में आपसे गलती से भी गलती हो जाए तो उस गलती का सुधार अपनी बेस्ट फ्रेंड से सांझा करके किया जा सकता है। उन्होंने बेटियों को प्रेरित किया कि आप किसी भी रूप से अपना, अपने परिवार का नाम बदनाम न होने दें बल्कि शिक्षा, खेल सहित अन्य उल्लेखनीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपना, अपने परिवार, गांव, शहर का सम्मान बढ़ाएं।
महिला आयोग की चेयरपर्सन भाटिया मंगलवार को शहर फतेहाबाद के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में पोक्सो एक्ट सहित बेटियों को कानूनी अधिकारों व साइबर क्राइम से सावधान रहने के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। चेयरपर्सन ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ विधिवत रूप से जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रांगण में लगी जागरूकता प्रदर्शनी का चेयरपर्सन ने अवलोकन किया और सेल्फी पॉइंट पर बेटियों संग सामूहिक चित्र लेकर उन्हें प्रेरित भी किया। रेणु भाटिया ने कहा कि अब बेटियां बदल रही हैं। सशक्त हो रही हैं हमारी बेटियां। ऐसे में बेटियां या महिलाएं किसी भी रूप से असुरक्षित महसूस न हों इसलिए आयोग इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें जागरूक कर रहा है। उन्होंने उदाहरण से बेटियों को समाज में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
बेस्ट रील को आयोग देगा 5100 रुपए
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि सोशल मीडिया का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय की बेटियां पॉजिटिव रील्स बनाएं जिसमें हमारे संस्कार, हमारी शिक्षा व समाज को नई दिशा देने वाली 5 रील्स पॉजिटिव मेसेज की हों उनमें से बेस्ट रील को आयोग की ओर से 5100 रुपए का सम्मान दिया जाएगा। सेल्फ डिफेंस की भी बेटियों को ट्रेनिंग दी जाए। इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, डीईओ संगीता बिश्नोई, पीओ आईसीडीएस कविता, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार व सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष चारु, एसएचओ साइबर राहुल देव व एसआई सतीश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ सदस्यगण व छात्राएं मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।