पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bodies of two youths washed away in the canal recovered.

Fatehabad News: नहर में बहे दो युवकों के शव बरामद

Mon, 29 Jun 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 29 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two youths washed away in the canal recovered.
रतिया। क्षेत्र में बीते शुक्रवार को भाखड़ा नहर में हुए तीन अलग-अलग हादसों में लापता हुए तीनों युवकों के शव आखिरकार बरामद कर लिए गए हैं। सोमवार को दो और युवकों के शव मिलने के साथ ही यह खोजबीन पूरी हो गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को गांव बाहम्मणवाला निवासी इकबाल सिंह, गांव निक्कू आना निवासी मनजीत सिंह तथा भूना क्षेत्र निवासी गगन कुमार अलग-अलग स्थानों पर भाखड़ा नहर के पानी के तेज बहाव में बह गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस, एसडीआरएफ की गोताखोर टीम, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण लगातार नहर में सर्च अभियान चला रहे थे।
विज्ञापन

इस खोजबीन के दौरान रविवार को पंजाब क्षेत्र स्थित कुरकनी हेड के पास से सबसे पहले इकबाल सिंह का शव बरामद हुआ था। इसके बाद सोमवार को टीम ने पिलछियां और फतेहपुर के बीच नहर से मनजीत सिंह का शव निकाला। वहीं इसके कुछ समय बाद ही तीसरे लापता युवक गगन कुमार (निवासी भूना) का शव भी पिलछियां-मोफर के पास भाखड़ा नहर से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों शव मिलने की सूचना जैसे ही उनके पैतृक गांवों में पहुंची, वहां मातम छा गया। ग्रामीण और रिश्तेदार शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जांच अधिकारी ज्योति प्रसाद ने बताया कि मंजीत सिंह के पिता ज्ञान चंद के बयानों के आधार पर इतफाकिया कार्रवाई की गई है। परिजनों के अनुसार, मंजीत सिंह नहर में नहाने गया था और तेज बहाव के कारण पानी में बह गया।
सदर थाना अध्यक्ष शीशपाल सिंह और चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed