पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The traffic jam that started at 9 AM continued until 5 PM.

Fatehabad News: सुबह 9 बजे से शुरू हुआ जाम शाम 5 बजे तक चलता रहा

Mon, 29 Jun 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 29 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The traffic jam that started at 9 AM continued until 5 PM.
भूना-रतिया मार्ग पर दिगोह बिजलीघर के सामने जाम लगाकर बिजली निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते किसा
भूना। धान की रोपाई के सीजन में लगातार अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज से परेशान किसानों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। दिगोह 33 केवी बिजलीघर से जुड़े गांवों के किसानों ने भूना-रतिया मार्ग पर दिगोह बिजलीघर के सामने जाम लगाकर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह 9 बजे शुरू हुआ जाम शाम 5 बजे तक जारी रहा। किसान सड़क पर टेंट लगाकर धरने पर बैठे रहे और जाम जारी था। धरने की सूचना मिलते ही बिजली निगम के एसडीओ सत्यवान मौके पर पहुंचे। किसानों ने उन्हें भीषण गर्मी के बीच धरना स्थल पर सड़क पर बैठाकर अपनी समस्याएं सुनाईं।
विज्ञापन

एसडीओ ने बिजली आपूर्ति में आ रही तकनीकी दिक्कतों की जानकारी देते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया लेकिन किसान आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग पर अड़े रहे। किसानों का कहना था कि इस समय धान की रोपाई और खरीफ फसलों की सिंचाई का सबसे महत्वपूर्ण दौर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद कई दिनों से लगातार अघोषित कट लगाए जा रहे हैं, वहीं कम वोल्टेज के कारण ट्यूबवेल भी सही ढंग से नहीं चल पा रहे। इससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसान सुखजिंदर सिंह, रिमनदीप सिंह, पूर्व सरपंच भाग सिंह, किसान नेता कमल सिंह, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, विनोद लांबा, ओमप्रकाश और रामनिवास सहित अन्य किसानों ने बताया कि बिजली अधिकारियों को कई बार शिकायतें देने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। मजबूर होकर उन्हें सड़क जाम कर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

बिजली निगम के अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि तकनीकी खामियों को दूर कर जल्द ही नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे। हालांकि किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक समस्या का प्रभावी समाधान नहीं होगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed