{"_id":"6a42b6b1072153085507293e","slug":"outcry-over-electricity-8-hour-traffic-blockade-in-bhuna-due-to-power-cuts-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-156509-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली के लिए हाहाकार, कटौती पर भूना में 8 घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली के लिए हाहाकार, कटौती पर भूना में 8 घंटे जाम
Mon, 29 Jun 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
शहर के बिजली निगम में लगे ट्रांसफार्मर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। भीषण गर्मी और बारिश न होने से जिले में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। जिले में बिजली कटौती और फॉल्ट से लोगों में हाहाकार है। ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। रोजाना 1.36 करोड़ यूनिट से अधिक बिजली खपत होने से ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड बढ़ गया है। ओवरलोडिंग के कारण शहर के आजाद नगर और अशोक नगर में बिजली ट्रांसफार्मर जल गए। इस कारण इन इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। बिजली कटौती और लो-वोल्टेज को लेकर निगम के कंट्रोल रूम में सिर्फ एक दिन में 42 से अधिक फ्यूज हटने, कम वोल्टेज और केबल जलने शिकायतें दर्ज की गई। वहीं बिजली कटौती से नाराज किसानों ने भूना-रतिया सड़क पर 8 घंटे जाम लगाया।
बारिश न होने के कारण कृषि क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में बिजली की खपत तीन गुना बढ़ गई है। इसके चलते औद्योगिक क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती काम प्रभावित हो रहा है। जिले में मानसून देरी से और भीषण उमस के बीच धान की रोपाई का काम जोरों पर है। बारिश न होने के कारण किसान पूरी तरह से ट्यूबवेल की सिंचाई पर निर्भर हैं।
अकेले कृषि क्षेत्र में रोजाना करीब 85 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है जो आम दिनों के मुकाबले तीन गुना अधिक है। बिजली की किल्लत और लगातार कटों के कारण किसान अपने खेतों की सिंचाई का कार्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं जिससे धान की फसल प्रभावित होने लगी है। वहीं बिजली निगम के शिकायत केंद्र में संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
आजाद नगर व अशोक नगर में जले ट्रांसफार्मर : गर्मी और कृषि क्षेत्र में लोड के दोहरे दबाव के कारण जिले में कुल बिजली की खपत रोजाना करोड़ 36 लाख यूनिट से अधिक हो चुकी है। इस अत्यधिक लोड को बिजली निगम का सिस्टम झेल नहीं पा रहा है। ओवरलोडिंग के कारण शहर के आजाद नगर और अशोक नगर में बिजली ट्रांसफार्मर जल गए। इस कारण इन इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। बिजली कटौती और लो-वोल्टेज को लेकर निगम के कंट्रोल रूम में सिर्फ एक दिन में 42 से अधिक फ्यूज हटने, कम वोल्टेज और केबल जलने शिकायतें दर्ज की गई।