पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man takes his own life by hanging himself.

Fatehabad News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 29 Jun 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 29 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Young man takes his own life by hanging himself.
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में 22 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक फंदा लगाने से पहले अपनी पत्नी को खेत में छोड़कर आया। इसके बाद घर आकर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

गांव भिरड़ाना निवासी देशराज का बेटा लवप्रीत (22) मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ खेत में गया था। वहां पत्नी को छोड़कर बाद में वापस आने की बात कही। वह दोपहर बाद तक भी नहीं लौटा। इसके बाद शाम को पत्नी घर पहुंची।
विज्ञापन

पत्नी ने देखा कि लवप्रीत घर में फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों व पड़ोसियों को सूचना दी गई। इसी बीच पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भेजा।सदर थाना प्रभारी प्रहलाद राय का कहना है कि मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed