{"_id":"6a42b5296adc78a4520d3dc6","slug":"private-bank-security-guard-killed-after-being-hit-by-a-car-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-156543-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कार की टक्कर से निजी बैंक के सुरक्षा गार्ड की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कार की टक्कर से निजी बैंक के सुरक्षा गार्ड की जान गई
Mon, 29 Jun 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना। ड्यूटी से घर लौट रहे निजी बैंक के सिक्योरिटी गार्ड को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल गार्ड को पहले टोहाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर हिसार रेफर किया गया। हिसार के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
मृतक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। सुरेंद्र निजी बैंक में गार्ड की नौकरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। परिजन सुरेश ने बताया कि रविवार शाम सुरेंद्र ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहा था।
इसी दौरान एक कार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत टोहाना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हिसार रेफर कर दिया। हिसार में इलाज के दौरान सोमवार को सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की है।