{"_id":"69f965a0d6bb4789520605b2","slug":"video-video-pashacama-bgal-ma-bhajapa-ka-jata-para-ayathhaya-ma-jashana-karayakaratao-na-bta-mathaiya-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर अयोध्या में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर अयोध्या में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद राम नगरी अयोध्या में जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। शहर के भाजपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और जमकर उत्सव मनाया।
इस मौके पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने इस जीत को पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को इतनी बड़ी सफलता मिली है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान राम नगरी से माता काली की नगरी को प्रणाम करते हुए जीत का संदेश दिया गया। नेताओं ने विश्वास जताया कि अब पश्चिम बंगाल में विकास और परिवर्तन का नया दौर शुरू होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।