{"_id":"69f985265c6798d3810ed10f","slug":"video-kullu-dispute-over-school-playground-video-of-headmistress-and-youths-goes-viral-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: स्कूल खेल मैदान को लेकर विवाद, प्रधानाध्यापिका और युवाओं का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: स्कूल खेल मैदान को लेकर विवाद, प्रधानाध्यापिका और युवाओं का वीडियो वायरल
Ankesh Dogra
Updated Tue, 05 May 2026 11:20 AM IST
कुल्लू जिले की ग्राम पंचायत कलेहली स्थित राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय में एक विवादित मामला सामने आया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना लिया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर स्थानीय युवाओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ युवा, जो इसी स्कूल के पूर्व छात्र रह चुके हैं, विद्यालय के मैदान में नियमित रूप से क्रिकेट खेलते हैं और समय-समय पर स्कूल परिसर की देखरेख में भी सहयोग करते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जब युवा मैदान में खेल रहे थे, तब प्रधानाध्यापिका ने उनसे कथित तौर पर मोबाइल में वीडियो बनाने हुए बहस करती हुई दिखाई दे रही है। जिसमें वह युवाओं से कह रही है कि जब तक वह यहां है तब तक कोई भी यहां नहीं आ सकता। दूसरी तरफ युवा भी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वे बचपन से यहां खेलते आए हैं और उनका अधिकार भी है कि मैदान का उपयोग कर सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ युवाओं पर शराब और बीड़ी सेवन जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए भी प्रधानाध्यापिका सुनाई दे रही है, इस आरोप को युवाओं ने पूरी तरह निराधार बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।