Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yogi Minister Engagement: Separate Arrangements for VIPs, VVIPs and General Guests in Aligarh

योगी के मंत्री की सगाई: एक मैदान और तीन इंतजाम, वीवीआईपी, वीआईपी और आम मेहमानों के लिए अलग दुनिया; पांच गेट

Fri, 13 Nov 2026 12:42 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 13 Nov 2026 12:42 PM IST
सार

यूपी के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरव सिंह की 14 नवंबर को सगाई है, सगाई समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अलीगढ़ में सेंट फिदेलिस स्कूल के पास करीब 100 बीघा क्षेत्रफल में भव्य आयोजन स्थल तैयार किया गया है। सगाई समारोह में मेहमानों के लिए तीन तरह के निमंत्रण कार्ड, सात अलग-अलग किचन और दो बड़े पंडाल बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Yogi Minister Engagement: Separate Arrangements for VIPs, VVIPs and General Guests in Aligarh
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की सगाई को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह तथा उनके भाई सौरव सिंह की 14 नवंबर को होने वाली सगाई को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। तालानगरी स्थित एक ही मैदान में मेहमानों के लिए तीन अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। 
विज्ञापन


वीवीआईपी, वीआईपी और सामान्य अतिथियों के लिए प्रवेश से लेकर पार्किंग, बैठने और भोजन तक की व्यवस्थाएं अलग रखी गई हैं। समारोह स्थल पर 657 कारों की पार्किंग प्रस्तावित है। इसके लिए मैदान के आधे से अधिक हिस्से में लंबी-लंबी कतारें बनाई गई हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

गाड़ियों की आवाजाही के लिए भी अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। मैदान के बड़े हिस्से में कारों की पार्किंग होगी। इसके पास ही सर्विस एरिया निर्धारित किया गया है। यहां 57 गुणा 60 फीट का फ्लावर टेंट बनाया गया है। 
विज्ञापन

कर्मचारियों और मजदूरों के लिए करीब आठ छोटे टेंट रखे गए हैं। इसके अलावा 100 गुणा 80 फीट का बड़ा डिनर टेंट प्रस्तावित है। इसके बगल में स्टोर और किचन के लिए अलग ब्लॉक बनाया गया है। आसपास शौचालयों की व्यवस्था भी रखी गई है।
विज्ञापन

तीन तरह के निमंत्रण कार्ड

सगाई समारोह में मेहमानों के लिए तीन तरह के निमंत्रण कार्ड, सात अलग-अलग किचन और दो बड़े पंडाल बनाए गए हैं। समारोह में दो लाख से अधिक मेहमानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को अलग अलग हिस्सों में बांटा गया है।

मेहमानों के स्वागत से लेकर भोजन, पार्किंग और सुरक्षा तक के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे आयोजन स्थल को मुख्य रूप से दो बड़े हिस्सों में विभाजित किया गया है। इनमें एक पंडाल सामान्य मेहमानों के लिए बनाया गया है, जबकि दूसरा वीवीआईपी अतिथियों के लिए निर्धारित किया गया है।

मेहमानों को उनकी श्रेणी के अनुसार तीन प्रकार के निमंत्रण कार्ड दिए गए हैं। कार्ड के आधार पर ही आयोजन स्थल में प्रवेश और बैठने की व्यवस्था रहेगी।
बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रवेश और निकास के रास्तों को भी अलग-अलग तरीके से व्यवस्थित किया गया है।

वीवीआईपी के लिए अलग पंडाल, पार्किंग और किचन

दो लाख से अधिक मेहमानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भोजन की व्यवस्था भी बड़े स्तर पर की गई है। इसके लिए आयोजन स्थल पर सात अलग-अलग किचन बनाई गई हैं। वीवीआईपी और वीआईपी मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वीवीआईपी मेहमानों के लिए 123 गुणा 90 फीट का कॉटेज एरिया निर्धारित है। उनके वाहनों के लिए 260 गुणा 130 फीट की अलग पार्किंग रखी गई है। इसके बीच में बड़ा वीवीआईपी पंडाल होगा, जिसमें गोल मेजों और सोफे जैसी बैठने की व्यवस्था प्रस्तावित है।

 

वीवीआईपी मेहमानों के भोजन के लिए 82 गुणा 50 फीट का अलग किचन एरिया रखा गया है। इसके नीचे 40 गुणा 30 फीट का एक अन्य किचन और स्टोर ब्लॉक भी है। सड़क की ओर से वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। निचले हिस्से में वीआईपी एरिया और हॉर्टिकल्चर के लिए भी जगह रखी गई है।

आम मेहमानों के लिए गोल मेज-कुर्सियां और फूड काउंटर

मैदान के दायीं ओर निचले हिस्से में जनरल पब्लिक एरिया निर्धारित है। यहां फूलों से सजी टेबल के साथ गोल मेज और कुर्सियों की कतारें लगाई जाएंगी। चारों कोनों पर कैनोपी यानी छतरी जैसी संरचनाओं के लिए जगह रखी गई है। किनारे पर लंबे फूड काउंटर और स्टॉल होंगे। नीचे की ओर छह से सात काउंटर दर्शाए गए हैं। सड़क की तरफ से आम मेहमानों के प्रवेश के लिए दो बड़े गेट रखे गए हैं।

चार से पांच गेट, अंदर भी अलग-अलग रास्ते

आयोजन स्थल के सामने सड़क की ओर कुल चार से पांच प्रवेश द्वार प्रस्तावित हैं। बायीं ओर वीआईपी और वीवीआईपी गेट हैं, जबकि दायीं ओर सामान्य मेहमानों के लिए प्रवेश द्वार रखा गया है। परिसर के अंदर भी वीआईपी और सामान्य अतिथियों के क्षेत्र के बीच दीवार या बैरिकेडिंग के जरिये अलगाव रखा गया है। पार्किंग से लेकर पंडाल और भोजन स्थल तक की व्यवस्था इसी विभाजन के अनुरूप की गई है।

 

मुख्य मंच के सामने बुफे गैलरी

आयोजन स्थल के दाईं ओर बीच के हिस्से में मुख्य मंच और मंडप बनाया जाएगा। इसके सामने बुफे गैलरी रहेगी। मुख्य मंच के आसपास मेहमानों की आवाजाही और भीड़ के लिए खुला स्थान छोड़ा गया है। भोजन के लिए अलग-अलग काउंटर और स्टॉल की कतारें बनाई गई हैं।

 

थाईलैंड के ऑर्किड व हॉलैंड के ट्यूलिप से सजावट

समारोह की सजावट में भी विदेशी फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आयोजन स्थल को थाईलैंड से आने वाले ऑर्किड, नीदरलैंड के ट्यूलिप, लिली और अन्य आकर्षक फूलों से सजाया जा रहा है। अलग-अलग किस्मों और रंगों के फूल आयोजन स्थल की सजावट का प्रमुख आकर्षण होंगे।

मंगेतर की पसंद पर बुलाए गए कैलाश खेर, गीतों से सजेगी महफिल

सगाई में राजनीतिक हस्तियों के साथ संगीत का भी खास रंग देखने को मिलेगा। समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। बताया जा रहा है कि संदीप सिंह की मंगेतर मेघना की पसंद पर कैलाश खेर को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। उनके लोकप्रिय गीतों से सगाई की महफिल सजेगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया परिजनों के साथ लगातार राजनीतिक, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को समारोह का निमंत्रण दे रहे हैं। ब्यूरो

 

आनंदीबेन पटेल, योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत प्रदेश सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों को समारोह में शामिल होना है। इसके अलावा दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के भी पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल तिलक समारोह में पूरे समय मौजूद रहेंगे और कार्यक्रम के बाद मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

 

डॉ. दिनेश शर्मा का कार्यक्रम तय

अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह के आगमन का कार्यक्रम भी जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है। डॉ. दिनेश शर्मा 14 नवंबर को दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दोपहर एक बजे आने का कार्यक्रम है। डॉ. दिनेश शर्मा कार्यक्रम में आधा घंटा रुकेंगे और दोपहर 1.30 बजे रवाना हो जाएंगे।

 

एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

वीवीआईपी मेहमानों के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को एसएसपी नीरज जादौन और एसपी सिटी आदित्य बंसल आयोजन स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने वीवीआईपी एंट्री गेट समेत अन्य प्रवेश और निकास द्वारों का निरीक्षण किया। आयोजन स्थल के नजदीक ही हेलीपैड भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed