{"_id":"69f9e003f9ff3c2cbe0cefbd","slug":"video-state-president-of-ex-servicemen-department-held-a-press-conference-in-khatima-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"खटीमा में पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता की
गायत्री जोशी
Updated Tue, 05 May 2026 05:48 PM IST
Link Copied
खटीमा में पूर्व सैनिक विभाग, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी (अप्रा ) ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। इसके तहत अग्निवीर के रूप में चार वर्ष की अल्पकालिक सेवा के बाद अधिकांश युवाओं का भविष्य अनिश्चित हो जाता है, जिससे न केवल युवाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती है, बल्कि स्थायी रोजगार के अवसर भी सीमित हो जाते हैं। मंगलवार को कर्नल नेगी के नेतृत्व में पूर्व सैनिक विभाग उत्तराखंड कांग्रेस की हस्ताक्षर यात्रा के चौथे चरण का आगमन हुआ। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गड़िया, बलवीर पंवार व विचार मंच बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के आरपी ध्यानी भी मौजूद रहे। पीलीभीत मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कर्नल राम रतन नेगी ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में चलाया जा रहा है।इस योजना के लागू होने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी लगातार इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से सेना की पारंपरिक मजबूती, अनुभव और दीर्घकालिक दक्षता पर भी प्रश्न खड़े होते हैं।
कर्नल नेगी ने कहा कि यहां के युवाओं के लिए सेना केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि परंपरा और सम्मान का प्रतीक रही है। अग्निपथ योजना इस परंपरा को कमजोर कर रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में आर्थिक अस्थिरता और पलायन की समस्या को भी बढ़ा सकती है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को युवाओं और पूर्व सैनिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सेना में पुरानी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा बहाल करना चाहिए। वहां पर उमेश राठौर, नरेंद्र आर्य, राजू सोनकर, सतपाल राणा, मान सिंह, राजकिशोर सक्सेना, रमेश जोशी, मो. ताहिर, रेहान अंसारी, छोटेलाल यादव, मनोज कोहली आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।