{"_id":"69f991f82f7bfe32e1088a17","slug":"video-allegations-of-extortion-and-assault-against-forest-guard-in-narnaul-sawmill-operators-demand-action-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में वन रक्षक पर अवैध वसूली व मारपीट के आरोप, आरा मशीन संचालकों ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में वन रक्षक पर अवैध वसूली व मारपीट के आरोप, आरा मशीन संचालकों ने की कार्रवाई की मांग
नारनौल क्षेत्र के आरा मशीन संचालकों ने वन विभाग के एक वन रक्षक पर अवैध वसूली और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में संचालकों ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
आरा मशीन संचालकों का कहना है कि वे अपनी मशीनों के लिए सूखी लकड़ी किसानों के खेतों से लाते हैं, जो तेज हवा और आंधी के कारण टूटकर गिर जाती है या किसानों द्वारा स्वयं काटी गई सूखी लकड़ी होती है।
इसके अलावा वे अटेली और राजस्थान क्षेत्र से भी लकड़ी लेकर नारनौल आते हैं। आरोप है कि इस दौरान वन रक्षक हंसराज ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रास्ते में रोक लेता है और उन्हें छोड़ने के एवज में हजारों रुपये की मांग करता है।
संचालकों का कहना है कि जब वे पैसे देने से मना करते हैं तो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया जाता है और कई बार मारपीट पर भी उतारू हो जाता है। उन्होंने बताया कि गत दिवस भी वन रक्षक ने उनके एक साथी पप्पू सैनी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि संबंधित वन रक्षक के खिलाफ पहले से ही जांच लंबित है और उसकी कार्यशैली विभागीय नियमों के खिलाफ है। आरोप लगाया कि वह लंबे समय से आरा मशीन संचालकों और किसानों को परेशान कर रहा है। साथ ही महेंद्रगढ़ रोड पर सरकारी पेड़ों की कटाई की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।
इस मौके पर लालाराम, कृष्ण, विजय कुमार, शिवचरण, बबलू, नवीन, पप्पू, पंकज कुमार, चिरंजी, लख्मीचंद, अजय, ओमप्रकाश और बनवारी लाल सहित अन्य आरा मशीन संचालक मौजूद रहे।
वहीं, वन राजिक अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि आरा मशीन संचालकों की ओर से वन रक्षक के खिलाफ शिकायत मिली है। मामले की जांच करवाई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।