पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Workers to raise their voices at the district headquarters on July 1 over unfulfilled promises.

Mahendragarh-Narnaul News: वादे पूरे नहीं होने पर एक जुलाई को जिला मुख्यालय पर गरजेंगे श्रमिक

Tue, 30 Jun 2026 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Workers to raise their voices at the district headquarters on July 1 over unfulfilled promises.
नारनौल। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की जिलास्तरीय बैठक सोमवार को सुभाष पार्क में जिला मंत्री हरकेश की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सरकार पर श्रमिकों से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि एक जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

जिला मंत्री हरकेश ने बताया कि 26 अप्रैल को गुरुग्राम में हुए श्रमिक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने 15 जून तक पात्र कच्चे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी के ऑफर लेटर देने और भारतीय मजदूर संघ की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक न तो ऑफर लेटर दिए गए और न ही मांगपत्र पर कोई ठोस कदम उठाया गया। इससे श्रमिकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 17 जून को भारतीय मजदूर संघ हरियाणा की प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में पूरे प्रदेश में एक जुलाई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया था। इसी के तहत महेंद्रगढ़ में भी सुबह 10:15 बजे सुभाष पार्क में कार्यकर्ता एकत्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिंघाना रोड और महावीर चौक से होते हुए लघु सचिवालय तक मार्च निकालेंगे और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
प्रदर्शन में बिजली, स्वास्थ्य, एनएचएम, पब्लिक हेल्थ, आईटीआई, कंप्यूटर ऑपरेटर, मिल्क, भवन निर्माण श्रमिक और आयुष योग सहायकों सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के सदस्य भाग लेंगे। बैठक में सुरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, उमेश कुमार, अनिल यादव, नितेश बंसल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed