{"_id":"6a437bfdf41f0d1a13033060","slug":"video-relief-for-passengers-in-narnaul-during-summer-holidays-147-additional-coaches-to-be-attached-to-55-pairs-of-trains-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, 55 जोड़ी ट्रेनों में 147 अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, 55 जोड़ी ट्रेनों में 147 अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे
गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ी यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने जुलाई माह में विभिन्न मार्गों पर संचालित 55 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 147 अतिरिक्त डिब्बे अस्थायी रूप से लगाने की घोषणा की है। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और प्रतीक्षा सूची का दबाव कम होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि 1 जुलाई से अलग-अलग तिथियों तक ट्रेनों में थर्ड एसी, सेकेंड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। यह व्यवस्था मांग और यात्री भार को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से लागू की जा रही है।
अतिरिक्त डिब्बों का लाभ लालगढ़-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी, जयपुर-जोधपुर, अजमेर-अमृतसर, जोधपुर-इंदौर, इंदौर-भगत की कोठी, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस, बीकानेर-दिल्ली सराय, हिसार-जयपुर, भिवानी-कालका, श्रीगंगानगर-दिल्ली समेत कई प्रमुख रेल सेवाओं के यात्रियों को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।