{"_id":"6a42ae1ce3c2316087064715","slug":"video-heavy-rains-have-caused-waterlogging-and-muddy-roads-in-haldwani-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: झमाझम बारिश से जगह जगह जलभराव और कीचड़ से सनी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: झमाझम बारिश से जगह जगह जलभराव और कीचड़ से सनी सड़कें
रविवार की रात और सोमवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से शहर और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के राजपुरा, बनभूलपुरा, जज फार्म समेत कई वार्डाें में पेयजल और सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं। इंदिरानगर, आनंदपुरी, कुसुमखेड़ा समेत कई कालोनियों में ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से जलभराव हो गया। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इंदिरानगर में शनि बाजार का नाला चोक होने से पानी सड़कों और घरों में घुस गया। इस पर निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और किसी तरह नाला खुलवाया। यहां शनि बाजार नाले के निर्माण के चलते कचरा जमा होने से स्थिति खराब हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।