Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A young businessman died in Bedinagar due to the absence of an ambulance driver

ढाई घंटे इंतजार, फिर टूटी जिंदगी की डोर: एंबुलेंस में चालक नहीं था, युवा व्यापारी की मौत; सिस्टम पर उठे सवाल

Tue, 17 Nov 2026 11:51 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Tue, 17 Nov 2026 11:51 AM IST
सार

बेड़ीनाग निवासी हरीश की रविवार शाम तबीयत बिगड़ी, तो परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां चालक न होने से 108 एंबुलेंस नहीं मिली और गणाई गंगोली से गाड़ी आने में करीब ढाई घंटे लग गए। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज पहुंचने से लगभग 10 किमी पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
A young businessman died in Bedinagar due to the absence of an ambulance driver
हरीश बाफिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा व्यापारी हरीश बाफिला की रविवार रात तबीयत बिगड़ी तो बेड़ीनाग सीएचसी में चालक न होने से 108 सेवा काम नहीं आई। करीब ढाई घंटे बाद गणाई गंगोली से एंबुलेंस आई लेकिन तब तक हालत काफी बिगड़ चुकी थी। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज पहुंचने से करीब 10 किलोमीटर पहले उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

हरीश बाफिला उर्फ हर दा (42) का स्वास्थ्य रविवार देर शाम करीब छह बजे अचानक खराब हो गया। सांसें उखड़ रही थीं। शरीर जवाब दे रहा था। आंखों में जिंदगी बचने की हल्की सी उम्मीद बाकी थी। परिजन उन्हें तत्काल बेड़ीनाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने ऑक्सीजन का स्तर कम पाया। सांस लेने में परेशानी को देखते हुए उन्हें ऑक्सीजन सुविधा वाली एंबुलेंस से तत्काल हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। लगभग शाम सात बजे बुकिंग के दौरान पता चला कि बेड़ीनाग सीएचसी में वाहन तो है लेकिन रात में चालक उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन

आपातकालीन सेवा की ओर से करीब 30 किलोमीटर दूर गणाई गंगोली से एंबुलेंस भेजने का भरोसा दिलाया गया। हरीश की तकलीफ बढ़ती गई और परिवार के लोग बेबस होकर उनकी सांसें उखड़ते देखते रहे। लगभग ढाई घंटे बाद रात करीब साढ़े नौ बजे एंबुलेंस पहुंची और परिजन हरीश को लेकर अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए। मेडिकल कॉलेज से लगभग 10 किलोमीटर पहले एनटीडी के पास हरीश की जिंदगी की डोर टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि व्यापारी की मौत के लिए सिस्टम की लापरवाही जिम्मेदार है। उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

युवा व्यापारी के निधन से क्षेत्र में शोक
व्यापार संघ के पूर्व महासचिव हरीश बाफिला के निधन से बेड़ीनाग के व्यापारियों और विभिन्न संगठनों में शोक की लहर है। सोमवार को थल स्थित रामगंगा तट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके निधन पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, जिला उपाध्यक्ष दीपक बोरा, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित पाठक, दल बहादुर सिंह बाफिला, एलएम टम्टा, प्रदीप महरा, दायित्वधारी नारायण राम आर्या, विधायक फकीर राम, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत और पूर्व दायित्वधारी खजान गुड्डू सहित कई लोगों ने शोक जताया।

 

हरीश की मौत के बाद उठे ये सवाल...

---सीएचसी में एंबुलेंस उपलब्ध होने के बावजूद चालक की तैनाती क्यों नहीं की गई? स्थानीय स्तर पर एंबुलेंस मिल जाती तो हरीश को समय रहते हायर सेंटर पहुंचाया जा सकता था।

---ढाई घंटे की देरी क्यों? दूसरी एंबुलेंस के पहुंचने और मरीज को हायर सेंटर ले जाने में करीब ढाई घंटे का समय क्यों लगा?

 

---खराब हालत में क्यों दौड़ाई जा रहीं एंबुलेंस? हरीश को अल्मोड़ा ले जाने वाली एंबुलेंस के टायर घिसे हुए थे। अल्मोड़ा से वापसी के दौरान भी एंबुलेंस रास्ते में खराब हो गई।

---एक माह से रात में क्यों बंद है सेवा? बेड़ीनाग सीएचसी में तैनात 108 एंबुलेंस चालक की कमी के कारण पिछले करीब एक माह से रात में संचालित क्यों नहीं हो रही है?

कोटवर्तमान में बेड़ीनाग सीएचसी में तैनात एंबुलेंस में केवल एक चालक है। इस कारण रात में एंबुलेंस के संचालन में परेशानी हो रही है। वर्तमान में संचालित कंपनी का टेंडर समाप्त हो गया है। एक दिसंबर से नई कंपनी का टेंडर होने के बाद 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी। -भास्कर शर्मा, जिला प्रभारी, आपातकालीन सेवा 108, पिथौरागढ़

मरीज को किडनी संबंधी परेशानी थी और सांस लेने में भी अत्यधिक दिक्कत हो रही थी। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर किया गया था। 108 एंबुलेंस का संचालन अस्पताल के अधीन नहीं है। कंपनी एंबुलेंस का संचालन करती है।
- डॉ. देवेश टम्टा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी बेड़ीनाग

बेड़ीनाग में रात के समय 108 एंबुलेंस संचालित न होने की जानकारी नहीं थी। किस कारण से सेवा बंद है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. जेएस चुफाल, सीएमओ, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed