Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Professors boycotted work in MBPG College haldwani

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छेड़छाड़ विवाद से तनाव: प्राध्यापकों ने किया कार्य बहिष्कार, जांच की मांग

Tue, 17 Nov 2026 01:05 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Tue, 17 Nov 2026 01:05 PM IST
सार

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में प्राध्यापकों ने कार्य बहिष्कार किया। एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी छात्रा ने प्राध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद छात्रों ने प्राध्यापक को पीटा था।

विज्ञापन
Professors boycotted work in MBPG College haldwani
प्राध्यापकों का कार्य बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को प्राध्यापकों ने कार्य बहिष्कार किया। बता दें कि, एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी की छात्रा ने एक प्राध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और इसकी शिकायत पॉश कमेटी से की थी। सोमवार को मामला उजागर होते ही छात्रा के सहपाठियों ने कॉलेज परिसर में प्राध्यापक को घेरकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर प्राध्यापक को छात्रों के चुंगल से छुड़ाया और आरोपी शिक्षक व छात्रा को कोतवाली ले गई। शिक्षक ने माफी मांगी, जिसके बाद छात्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इस घटना के विरोध में महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने आज कार्य बहिष्कार किया और शिक्षक के खिलाफ लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed