{"_id":"6a42ae2e6035e6fb300e253a","slug":"video-video-ayathhaya-kaca-sa-pahal-kagarasa-natao-para-palsa-ka-pahara-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या कूच से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या कूच से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का पहरा
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर मंगलवार को प्रस्तावित कांग्रेस नेताओं के अयोध्या दौरे से पहले जिले में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों पर निगरानी बढ़ा दी है। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल समेत कई जिला व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों को उनके आवासों पर नजरबंद कर दिया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि नेताओं को अयोध्या जाने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि सोमवार रात से ही कई नेताओं और पदाधिकारियों के घरों पर पुलिस तैनात कर दी गई। उन्हें घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। एक कांग्रेस नेता ने फेसबुक पोस्ट कर स्वयं को नजरबंद किए जाने का दावा भी किया है।
पुलिस अधीक्षक सर्वणन टी ने बताया कि यह कार्रवाई अयोध्या पुलिस के अनुरोध पर की गई है। उन्होंने कहा कि किसी को हाउस अरेस्ट नहीं किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित नेताओं और कार्यकर्ताओं को एहतियातन उनके घरों पर रोका गया है। एसपी ने बताया कि सांसद किशोरी लाल शर्मा मुख्यालय पर नहीं मिले हैं। उनकी लोकेशन की जानकारी जुटाई जा रही है। जहां भी वह मिलेंगे, वहां उन्हें भी एहतियातन नजरबंद किया जाएगा।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जाएगा। प्रतिनिधिमंडल रामलला के दर्शन करने के साथ ही राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जानकारी लेगा। पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है, जबकि कांग्रेस इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बता रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।