Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
An Anti-Corruption team caught a Kanungo red-handed while accepting a bribe of ₹10,000, just 11 months before his retirement
{"_id":"6a42b10330847146f103e173","slug":"video-an-anti-corruption-team-caught-a-kanungo-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-rs10000-just-11-months-before-his-retirement-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त होने से 11 महीने पहले कानूनगो एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त होने से 11 महीने पहले कानूनगो एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Vimal Sharma
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:23 PM IST
Link Copied
एंटी करप्शन टीम ने हसनपुर तहसील के कानूनगो अरविंद शर्मा को सेवानिवृत्त होने से 11 महीने पूर्व दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। वह नगर की मिठाई की नामचीन दुकान पर हत्थे चढ़ा। अलग-अलग समय पर करीब 40 हजार रुपये लेने के बाद भी उसने खेत की पैमाईश नहीं की। पकड़ा गया कानूनगो राजस्व निरीक्षक संघ का जिलाध्यक्ष भी है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सीएचसी में
मेेडिकल कराने के बाद टीम उसे अपने साथ मुरादाबाद ले गई।
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि हसनपुर तहसील के गांव कुदैना चक निवासी किसान देवकरन ने 24 जून को उनके कार्यालय में शिकायत की। किसान ने कहा कि उन्होंने अपने खेत की पैमाईश के लिए कानूनगो अरविंद शर्मा से गुहार लगाई। पैमाईश के लिए उसे कभी दस हजार रुपये दिए तो कभी बीस। पिछले चार- पांच महीने में 40 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी उसने पैमाईश नहीं कराई। आरोप है कि दस हजार रुपये की मांग और करने लगा। शिकायत मिलने पर टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। इधर पकड़ने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट से दो सरकारी गवाह लिए। उधर किसान द्वारा कानूनगो को नगर की मिष्ठान की नामचीन दुकान पर बुलाया गया। 9 सदस्यीय टीम के कुछ सदस्य अंदर दुकान में चले गए तोे कुछ बाहर गेट पर खड़ेे हो गए। जहां से सब कुछ दिखाई दे रहा था।
किसान ने मिठाई की दुकान पर उसे लस्सी पिलाई। इसके बाद दाहिने हाथ से कानूनगो को दस हजार रुपये दिए। कानूनगो ने बाएं हाथ से रुपये थाम कर जेब में रखे। टीम ने तत्काल रंगे हाथ दबोच लिया। उसे थाना लाया गया। यहां उससे पूछताछ की। पीड़ित किसान देवकरन के बयान दर्ज किए। कानूनगो को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सीएचसी में मेडिकल कराया। इसके बाद टीम उसे अपने साथ मुरादाबाद ले गई। जहां पर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।