{"_id":"6a42632528db1e728e0304b0","slug":"video-video-vayapara-kalyanae-thavasa-para-bhamashaha-oura-maharanae-paratapa-ka-yagathana-ka-kaya-yatha-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: व्यापारी कल्याण दिवस पर भामाशाह और महाराणा प्रताप के योगदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: व्यापारी कल्याण दिवस पर भामाशाह और महाराणा प्रताप के योगदान को किया याद
संस्कृति एवं राज्य कर विभाग की ओर से सोमवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि सुरेश खन्ना ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप और भामाशाह के राष्ट्रप्रेम और त्याग का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और स्वाभिमान तथा स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि इतिहास में दानवीर भामाशाह का योगदान अतुलनीय है। भामाशाह ने अपने सर्वस्व का दान देकर महाराणा प्रताप के संघर्ष को नई शक्ति प्रदान की, जिसके कारण उनका नाम भारतीय इतिहास में सदैव सम्मान के साथ लिया जाता है।
कार्यक्रम को जयवीर सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने व्यापारियों के योगदान की सराहना करते हुए प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर व्यापारी कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और उपस्थित व्यापारियों को सरकार की योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।