{"_id":"6a420d5b107ed8e5b0065569","slug":"video-unregistered-clinic-sealed-in-mauranipur-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊरानीपुर में बगैर पंजीकरण चल रहे क्लिनिक को किया गया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊरानीपुर में बगैर पंजीकरण चल रहे क्लिनिक को किया गया सील
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:44 AM IST
Link Copied
मऊरानीपुर के नेहरू नगर में लंबे समय से बगैर पंजीकरण के चल रहे क्लिनिक को रविवार को सील कर दिया गया। इस दौरान संचालक सामने नहीं आया। मौके पर कई चिकित्सीय उपकरण पाए गए।
नगर के नेहरू नगर में काफी समय से बगैर पंजीकरण के हड्डी जोड़ने का क्लिनिक संचालित किया जा रहा था। लगातार मिल रहीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी श्वेता साहू व चिकित्साधीक्षक डॉ. आरजे सिंह की संयुक्त टीम रविवार को मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। जांच के दौरान एक कमरे से अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे चिकित्सकीय उपकरण मिले। संचालक के न मिलने पर टीम ने परिसर को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान बिना अनुमति हड्डी जोड़ने से संबंधित उपकरण मिले हैं। मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके चलते कमरे को सील कर दिया गया है। वहीं, चिकित्साधीक्षक ने बताया कि मौके पर जाकर विस्तृत जांच की गई है। पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।