{"_id":"6a41428c6299f6fbbf029975","slug":"video-muslims-do-not-consider-the-mughals-their-role-models-kamal-akhtar-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुगलों को अपना आदर्श नहीं मानते मुसलमान: कमाल अख्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलों को अपना आदर्श नहीं मानते मुसलमान: कमाल अख्तर
Vimal Sharma
Updated Sun, 28 Jun 2026 09:19 PM IST
Link Copied
कांठ विधायक व पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने ने कहा कि भाजपा देश की जनता में जहर घोल रही है। वह मुगलों की बात करते हैं। लोगों को भड़काने का काम करते हैं। हमारे मुसलमान भाई जितने भी हों, किसी भी जाति के रहने वाले हों, वह बाबर, अकबर, हुमायूं, जहांगीर को अपना आदर्श नहीं मानते। भाजपा के नेता लोगों को बरगलाना चाहते, भड़काना चाहते हैं, सवाल हिंदू-मुसलमान का नहीं है।
नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित पीडीए चौपाल कार्यक्रम में कांठ विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि अस्पतालों में डाॅक्टर नहीं है। युवाओं से रोजगार छीना जा रहा है। धर्म के नाम पर लोग ठगे जा रहे हैं। भाजपा ने भाईचारा खत्म कर दिया है। गरीबों पर जुल्म हो रहे हैं। राम मंदिर में चढ़ाव तक चोरी कर लिया। गाय के नाम पर सिर्फ राजनीति करने वालों से सावधान होने का समय है। कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक मजबूती का संकल्प लिया गया। सपा नेता खानचंद खड़गवंशी ने कहा कि आम आदमी पर हो रहे जुल्म का जबाव देने के लिए जनता तैयार बैठी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मस्तमराम यादव, चंद्रपाल सैनी,इमरत खड़गवंशी, चतर सिंह, जय सिंह खड़गवंशी, प्रकाश खड़गवंशी, धर्मवीर खड़गवंशी, सुमित खड़गवंशी, कुलदीप शर्मा, अनुज त्यागी, होतेराम, संगाम सिंह, नवेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।