{"_id":"6a40e8bbe83097fab10bb49a","slug":"video-allocation-of-31-sports-for-secondary-school-sports-competitions-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: माध्यमिक विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं के लिए 31 खेलों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: माध्यमिक विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं के लिए 31 खेलों का आवंटन
आगरा में जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की वर्ष 2026 की जनपदस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के वार्षिक कैलेंडर के निर्धारण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के लगभग 52 विद्यालयों के मध्य 31 खेलों का आवंटन किया गया। बैठक में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी अलग-अलग विद्यालयों को सौंपी गई। आगामी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, मंडलीय एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में टीमों की सहभागिता और खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हॉकी एवं तैराकी स्पर्धाओं से होगा। ओलंपिक खेलों के साथ-साथ कुछ पारंपरिक खेलों को भी प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया है। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) विश्व प्रताप सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, मंडलीय पर्यवेक्षक एवं रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. एसके सिंह, डॉ. अतुल कुमार जैन, रीनेश मित्तल, संजय नेहरू, केपी सिंह, पंकज शर्मा, रवि प्रकाश, पंकज कश्यप, दिग्विजय सिंह, विदुषी सिंह, डीके सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।