Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
The District Panchayat President and the District Magistrate launched the campaign by administering polio drops to children.
{"_id":"6a414451a2c40593130e037b","slug":"video-the-district-panchayat-president-and-the-district-magistrate-launched-the-campaign-by-administering-polio-drops-to-children-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष एवं डीएम ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर शुरु किया पल्स पोलियो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं डीएम ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर शुरु किया पल्स पोलियो अभियान
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 09:27 PM IST
Link Copied
जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान जिला महिला चिकित्सालय से शुरू हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं डीएम ने अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं समेत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने मौजूद लोगों से कहा वह अपने मोहल्ले एवं परिचितों को भी पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए प्रेरित करें। डीएम गौरांग राठी अस्पताल पहुंचे अभिभावकों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। एडी हेल्थ डॉ. आरके सक्सेना व सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने संयुक्त रूप से कहा कि पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया जिले में 1,178 पोलियो बूथ व 35 ट्रांजिट बूथों पर पांच वर्ष तक 2,97,845 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। पहले दिन 1,55,211 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है। सोमवार से शुक्रवार तक 816 टीमें घर-घर जाकर छूटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।