{"_id":"6a40f57feab41f726a04c246","slug":"video-jwalamukhi-night-cricket-tournament-kangra-2026-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: ज्वालामुखी में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत, 56 टीमें दिखाएंगी दम, युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: ज्वालामुखी में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत, 56 टीमें दिखाएंगी दम, युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश
Ankesh Dogra
Updated Sun, 28 Jun 2026 03:50 PM IST
Link Copied
कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से स्वर्गीय श्रीमती कृष्णा देवी रतन की स्मृति में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। मां ज्वाला यूथ क्लब की ओर से बॉयज़ स्कूल मैदान (बस स्टैंड के समीप) में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक संजय रतन के पुत्र एवं अधिवक्ता सर्वेश रतन ने किया।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता में ज्वालामुखी और आसपास के क्षेत्रों की करीब 56 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता शुरू होते ही खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।
सर्वेश रतन ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ खेल संस्कृति को भी मजबूत करते हैं।
आयोजन समिति के अनुसार विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और स्मृति चिन्ह, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। सभी मुकाबले 8-8 ओवर के होंगे और हेवी ग्रीन (सिक्सर) बॉल से खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम में अधिकतम 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देना, युवाओं की प्रतिभा को निखारना और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। आगामी दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में रोमांचक मुकाबले क्रिकेट प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।