{"_id":"6afc115f726b0a3b6600c92c","slug":"video-bjp-protest-rally-against-tcp-in-nagri-palampur-trilok-kapoor-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: पालमपुर के नगरी में टीसीपी के विरोध में भाजपा की आक्रोश रैली, त्रिलोक कपूर बोले- फैसला वापस ले सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: पालमपुर के नगरी में टीसीपी के विरोध में भाजपा की आक्रोश रैली, त्रिलोक कपूर बोले- फैसला वापस ले सरकार
Ankesh Dogra
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:03 PM IST
Link Copied
कांगड़ा जिले के पालमपुर स्थित नगरी क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के दायरे में शामिल किए जाने के विरोध में भाजपा ने प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आक्रोश रैली निकालकर सरकार के फैसले के खिलाफ आवाज उठाई।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। इस दौरान 'टीसीपी गो बैक' और 'कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाए गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि नगरी क्षेत्र के लोगों पर टीसीपी के नियम लागू करने से उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
त्रिलोक कपूर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार नगरी क्षेत्र के लोगों पर जबरन टीसीपी व्यवस्था थोप रही है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से आम और गरीब परिवारों के लिए अपना घर बनाना भी मुश्किल हो सकता है।
उन्होंने दावा किया कि टीसीपी के नियम लागू होने के बाद लोगों को छोटे मकान के निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए भी शिमला और धर्मशाला के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न औपचारिकताओं और फीस के कारण लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है।
भाजपा प्रवक्ता ने सरकार के फैसले को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर उनके साथ खड़ी है और टीसीपी के विरोध में संघर्ष जारी रखेगी।
त्रिलोक कपूर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नगरी के लोगों की आवाज को सरकार तक पहुंचाती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।