Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Winter Session: Rules for recruitment, investment, and Gram Sabhas to be changed

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: भर्ती, निवेश और ग्रामसभा के नियम बदलेंगे, आज पेश होंगे पांच विधेयक

Tue, 17 Nov 2026 06:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Nov 2026 06:30 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में  पांच सरकारी विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
Himachal Assembly Winter Session: Rules for recruitment, investment, and Gram Sabhas to be changed
हिमाचल विधानसभा तपोवन। - फोटो : संवाद

विस्तार

शीतकालीन सत्र में मंगलवार को पांच सरकारी विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे। इनमें सरकारी सेवाओं में भर्ती एवं नियमितीकरण से जुड़े मामलों की समीक्षा और पूर्व की कुछ कार्रवाइयों को वैधानिक मान्यता देने वाला विधेयक खासा महत्वपूर्ण है। इसके अलावा निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक विकास, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड और पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े कानूनों में संशोधन प्रस्तावित हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दो विधेयक पेश करेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश (सड़क द्वारा कतिपय माल के वहन पर) कराधान अधिनियम, 1999 में संशोधन का प्रस्ताव है। दूसरा विधेयक हिमाचल प्रदेश सरकारी सेवक अनुभव एवं प्रतिनियमन विधेयक, 2026 है। इसके माध्यम से सरकारी सेवाओं के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित वैधानिक प्रावधानों में संशोधन, विभागीय भर्ती प्रक्रियाओं और परिणामस्वरूप सामने आए मामलों की समीक्षा और इससे संबंधित कुछ पूर्व कार्रवाइयों को वैधानिक मान्यता देने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान दो विधेयक प्रस्तुत करेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश विनिवेश, संवर्धन सरलीकरण विधेयक, 2026 शामिल है। इसका उद्देश्य राज्य में समावेशी, संतुलित, सतत और हरित औद्योगिकीकरण को गति देना है। निवेशकों को घर-द्वार पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने, भूमि बैंक बनाने और उसका प्रबंधन करने, नीतिगत ढांचा तैयार करने, कारोबार सुगमता से जुड़े सुधारों को मजबूत करने और निवेश परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी दिलाने की व्यवस्था प्रस्तावित है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने पर भी जोर रहेगा। हर्षवर्धन चौहान हिमाचल प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड (संशोधन) विधेयक, 2026 भी पेश करेंगे। इसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड अधिनियम, 1966 में संशोधन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (तृतीय संशोधन) विधेयक, 2026 सदन में प्रस्तुत करेंगे। इसके जरिये हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 में संशोधन प्रस्तावित है। ग्रामसभा में कोरम पूरा करने के लिए अब वोटर नहीं बल्कि व्यक्ति का परिवार रजिस्टर में शामिल होना अनिवार्य होगा। एक घर में अगर 6 सदस्य है। तो उन्हें एक यूनिट माना जाएगा।

विज्ञापन

राज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त चार विधेयक भी आएंगे पटल पर
शीतकालीन सत्र में राज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त चार विधेयक मंगलवार को सदन के पटल पर रखे जाएंगे। विधानसभा सचिव इन विधेयकों की एक-एक प्रति सदन में प्रस्तुत करेंगे। ये सभी विधेयक सदन से पारित होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी प्राप्त कर चुके हैं। सदन के पटल पर रखे जाने वाले विधेयकों में शिमला की सड़कों का उपयोग करने वालों और पैदल चलने वालों की लोक सुरक्षा एवं सुविधा से संबंधित संशोधन विधेयक शामिल है। भारतीय स्टांप (हिमाचल प्रदेश द्वितीय संशोधन) विधेयक, हिमाचल प्रदेश माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक और हिमाचल प्रदेश शुद्ध पुरस्कार (संशोधन) विधेयक भी रखे जाएंगे। इन चारों विधेयकों को वर्ष 2026 में अधिनियम का दर्जा मिल चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed