{"_id":"6a4212f4890c7a50fb06d333","slug":"video-bjp-two-day-district-training-camp-started-himachal-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मिलेगी धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मिलेगी धार
Ankesh Dogra
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:08 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के तहत सोमवार से जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला कार्यालय 'दीप कमल' में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन और जिला प्रभारी एवं विधायक विपिन परमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने की। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
भाजपा के इस प्रशिक्षण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, विचारधारा, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं को प्रभावी ढंग से तैयार करना है।
प्रदेशभर के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे इन प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों और चुनावी प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।