{"_id":"6a42b0f5e49a265b1d0c9270","slug":"video-youth-dies-in-accident-while-returning-from-friends-wedding-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"दोस्त की शादी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की शादी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
Vimal Sharma
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:22 PM IST
दोस्त की शादी से लौट रहे बरेली के बिसात गंज थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव निवासी युवक सौरभ सैनी (19) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रविवार रात 12.05 बजे हाईवे पर सलारपुर गांव के सामने हुआ।
बरेली के बिसातगंज थाना क्षेत्र के गांव रहमानपुर निवासी सौरभ सैनी गाजियाबाद में किराए के लिए बाइक को जुगाड़ बनाकर चलाता था। परिजनों का कहना है कि शनिवार को उसके दोस्त की गांव में ही शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह बाइक पर सवार होकर बरेली आए थे। शादी कार्यक्रम संपन्न होने पर रविवार रात वापस गाजियाबाद जाने के लिए घर से 11 बजे निकले। करीब 12.0 5 बजे उनकी बाइक सलारपुर गांव के सामने पहुंची। इस बीच तेजी से आए टाटा मैजिक के चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। वह काफी दूर तक बाइक को घसीट ले गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। उसके हाथ पर नाम लिखा था। साथ ही मोबाइल पर परिजनों का फोन आ गया। जिस पर पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को देकर शव को सीएचसी में लाया गया। इसके बाद शव को मोर्चरी पर रखवाया। दोपहर मृतक के परिजन थाने में आए। पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर दी। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि हादसे में युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।