{"_id":"6a42b0312c7f2031cd09b338","slug":"video-the-digging-of-the-basement-shook-the-foundation-of-the-road-in-haldwani-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बेसमेंट की खोदाई ने सड़क की नींव हिलाई, हाइटेंशन लाइन खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बेसमेंट की खोदाई ने सड़क की नींव हिलाई, हाइटेंशन लाइन खतरे में
सुशीला तिवारी अस्पताल–धान मिल–पीलीकोठी मार्ग पर सड़क का बड़ा हिस्सा बेसमेंट की खोदाई के कारण ढह गया। इस मार्ग पर आवागम तो बंद हुआ ही बिजली और पेयजल की लाइन भी प्रभावित हुई। इसके कारण सोमवार को नहर कवरिंग रोड पर यातायात का दबाव कई गुना बढ़ गया।
रामपुर रोड से निकलने वाली इस सड़क के किनारे भवन निर्माण किया जा रहा है। भवन स्वामी की ओर से मौके पर बेसमेंट के लिए खोदाई की गई है। रविवार रात हुई बारिश के बाद डेढ़ लेन की सड़क का करीब 25 मीटर हिस्सा टूटकर बेसमेंट में समा गया। इससे जल संस्थान की गौला वाली सीमेंट की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और यूपीसीएल की 33 केवी की लाइन के पोल खतरे की जद में आ गए हैं। सूचना पर यूपीसीएल, जल संस्थान, लोनिवि के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। दोपहर में करीब तीन घंटे तक बिजली के पोल में मौजूद लाइनों को शिफ्ट किया गया। जल संस्थान ने पाइप लाइनों के लिए काम शुरू कराया है।
सड़क किनारे निर्माण कार्य पर उठे सवाल
सड़क किनारे निर्माणाधीन भवन का नक्शा पास कराने के मामले में सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेसमेंट के लिए मानक से अधिक खोदाई की गई है। यही कारण है कि सड़क के नीचे का हिस्सा खोखला हो गया। मामूली बारिश में सड़क क्षतिग्रस्त होने से पीलीकोठी, छड़ायल, रामपुर रोड क्षेत्र का यातायात प्रभावित हो रहा है।
कमलुवागांजा से आ रही 33 केवी लाइन का पोल गिरने की स्थिति में आ गया था। समय रहते लाइन को सुरक्षित कर लिया गया है। -मनीष जोशी, एसडीओ यूपीसीएल
प्रशासन और विभागीय अभियंताओं के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया है। सड़क की मरम्मत भवन का नक्शा पास कराने वाला ही कराएगा। -प्रत्यूष कुमार, ईई, लोनिवि
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।