{"_id":"6a42b0fc6035e6fb300e2541","slug":"video-mother-and-son-kidnapped-an-innocent-child-playing-on-the-street-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे ने किया रास्ते में खेल रहे मासूम का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे ने किया रास्ते में खेल रहे मासूम का अपहरण
Vimal Sharma
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:23 PM IST
Link Copied
महिला ने बेटे के साथ मिलकर मासूम का अपहरण कर लिया। अपहरण की आरोपी महिला मासूम की सगी ताई लगती है। पुलिस कार्रवाई का दबाव बढ़ने पर मासूम को जंगल में छोड़ गए। पुलिस ने मां-बेटे
के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मामला थाना क्षेत्र के गांव नौनेर का है। यहां निवासी राजेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक उनका बेटा सूर्यांश (5) बीते रविवार सुबह करीब 10 बजेे बच्चों के साथ खेलने व पोलियो की दवाई पीने गया था। वापस आने पर घर के निकट खेलने लगा। आरोप है कि इस बीच सरिता व उसका बेटा सूर्यांश को अपहरण कर ले गए। काफी देर तक बेटा नहीं मिला तो उसकी तलाश शुरू की गई। गांव के लोगों को सूचना देे दी। वह भी खोजबीन में जुट गए। पुलिस को भी सूचना दे दी। बताया जा रहा है कि अपहरण करने का आरोपी किशोर सूर्यांश को मुरादाबाद ले गया। लेकिन पुलिस का दबाव बढ़ने पर उसने मासूम को रहमापुर के जंगल में ज्यारत के पास बेहोशी की हालत में फेंक दिया और खुद मौके से भाग गया। उधर बालक को परिजन व गांव के लोग तलाश करते घूम रहे थे। ज्यारत के पास सेे मिले बालक को लेकर थाने आए। पुलिस को सूचना दी। मासूम का मेडिकल कराया। पुलिस ने सरिता व उसके आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। बालक सकुशल मिल गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।