पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna stf arrested sanjay singh pandav sena head criminal wife in front to save from bihar police encounter

Bihar: ट्रेन की एसी बोगी से कुख्यात गिरफ्तार; एनकाउंटर के डर से पत्नी क्या बोली? संजय सिंह पर 26 FIR दर्ज हैं

Tue, 30 Jun 2026 02:00 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 30 Jun 2026 02:00 PM IST
सार

Bihar Police : एनकाउंटर का खौफ अपराधियों को भले न हो, परिजनों को है। तभी तो जैसे ही ट्रेन की एसी बोगी में कुख्यात संजय सिंह को विशेष टास्क फोर्स की पटना इकाई ने दबोचा कि पत्नी ने आननफानन में छोटा-सा वीडियो जारी कर यह सूचना सार्वजनिक कर दी।

विज्ञापन
patna stf arrested sanjay singh pandav sena head criminal wife in front to save from bihar police encounter
विक्रमशिला एक्सप्रेस की एसी बोगी से गिरफ्तार किया गया संजय सिंह। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

एक-दो नहीं, पूरे 26 पुलिस केस (FIR) दर्ज थे। लेकिन, वह फरार था। समय बदला और आज परिवार के साथ चलती ट्रेन की वातानुकूलित बोगी में आराम कर रहे कुख्यात को विशेष टास्क फोर्स ने दबोच लिया। कुख्यात संजय सिंह को एसटीएफ ने जिस फुर्ती से ट्रेन रोक कर उतारा, पत्नी डर गई और आननफानन में छोटा-सा वीडियो जारी कर दिया ताकि एनकाउंटर न हो जाए। संजय सिंह पांडव सेना का सरगना है और दिल्ली से पटना आने के दौरान विक्रमशिला एक्सप्रेस की बोगी नंबर-B2 में बर्थ नंबर-12 से उसे पुलिस ने उठाया। एसटीएफ ने इस कार्रवाई में बिहटा पुलिस और राजकीय रेल पुलिस की मदद ली। संजय सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ट्रेन में था। सिर्फ संजय को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया, बाकी परिजनों को आगे जाने दिया गया।

विज्ञापन


पटना जंक्शन या बिहटा में हुई गिरफ्तारी? किसने क्या कहा?
संजय सिंह की पत्नी पुष्पा कुमारी ने ट्रेन से ही तत्काल एक वीडियो मीडिया और सोशल मीडिया के लिए जारी कर यह जानकारी दी। इसके बाद बिहार पुलिस ने औपचारिक तौर पर इस गिरफ्तारी की सूचना दी। बताया गया कि मंगलवार को बिहार STF की विशेष टीम ने पटना जिला के कुख्यात वांछित अपराधी, बिहार के टाॅप कुख्यात अपराधियों कि सूची में शामिल और पाण्डव सेना के सरगना संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। वह पटना जिले के मसौढ़ी में निमा निवासी स्व. रमेश सिंह का बेटा है। उसे पटना जंक्शन से गिरफ्तार बताया गया, हालांकि पत्नी के अनुसार ट्रेन की बोगी से ही बिहटा के पास उसे पकड़ कर ले जाया गया। गिरफ्तार संजय सिंह बिहार एवं झारखंड में दर्जनों हत्या/रंगदारी/नरसंहार/रंगदारी के लिए हत्या/अवैध खनन/भू- माफियागिरी जैसे विभिन्न जघन्य अपराध को अंजाम दिया था। फिलहाल वह बिहटा थाना कांड संख्या 672/25 में AK/47 बरामदगी के कांड में वांछित था।
विज्ञापन


बिहार से झारखंड तक कांड, पटना में ज्यादा

  1. मसौढ़ी थाना कांड संख्या 113/96, दिनांक: 27.07.1996, धारा (U/S) 302/34 आईपीसी (IPC) एवं 27 आर्म्स एक्ट (Arms Act)।
  2. विज्ञापन
    विज्ञापन
  3. विशेष न्यायालय कांड संख्या 164/98, दिनांक: —, धारा (U/S) 302/307 आईपीसी (IPC)।
  4. धनरूआ थाना कांड संख्या 97/98, दिनांक: 11.06.1998, धारा (U/S) 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट (Arms Act)।
  5. पुनपुन थाना कांड संख्या 35/98, दिनांक: —, धारा (U/S) —।
  6. धनरूआ थाना कांड संख्या 36/01, दिनांक: 17.03.2001, धारा (U/S) 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट (Arms Act)।
  7. धनरूआ थाना कांड संख्या 172/02, दिनांक: 04.06.2002, धारा (U/S) 452/386/34 आईपीसी (IPC) एवं 27 आर्म्स एक्ट (Arms Act)।
  8. न्यायालय कांड संख्या 515/04, दिनांक: —, धारा (U/S) 307/326/34 आईपीसी (IPC) एवं 27 आर्म्स एक्ट (Arms Act)।
  9. एससी/एसटी कांड संख्या 1088/05, दिनांक: —, धारा (U/S) 147/148/149/448/341/323/307/380/427/414 आईपीसी (IPC) एवं एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act)।
  10. धनरूआ थाना कांड संख्या 275/18, दिनांक: 08.08.2018, धारा (U/S) 147/148/149/323/387/354/427/506 आईपीसी (IPC)।
  11. सदर थाना, हज़ारीबाग कांड संख्या 434/04, दिनांक: —, धारा (U/S) 302/120(B)/34 आईपीसी (IPC) एवं 27 आर्म्स एक्ट (Arms Act)।
  12. तेहता थाना कांड संख्या 415/08, दिनांक: —, धारा (U/S) 323/324/341/34 आईपीसी (IPC)।
  13. टाटीसिलवे थाना कांड संख्या 39/22, दिनांक: —, धारा (U/S) 387/504/506/341/34 आईपीसी (IPC)।
  14. धनरूआ थाना कांड संख्या 415/17, दिनांक: 07.09.2017, धारा (U/S) 30(a) बिहार उत्पाद अधिनियम (Bihar Excise Act) एवं 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट (Arms Act)।
  15. धनरूआ थाना कांड संख्या 87/98, दिनांक: 24.05.1998, धारा (U/S) 302/34 आईपीसी (IPC) एवं 27 आर्म्स एक्ट (Arms Act)।
  16. तेहता थाना कांड संख्या 386/98, दिनांक: —, धारा (U/S) 302/307 आईपीसी (IPC)।
  17. टाउन थाना, भागलपुर कांड संख्या 573/2000, दिनांक: —, धारा (U/S) 302/307 आईपीसी (IPC)।
  18. सुल्तानगंज थाना कांड संख्या 487/06, दिनांक: —, धारा (U/S) 364(A)/34 आईपीसी (IPC)।
  19. कृष्णापुरी थाना कांड संख्या 114/11, दिनांक: —, धारा (U/S) 386/34 आईपीसी (IPC)।
  20. बिहटा थाना कांड संख्या 113/96, दिनांक: —, धारा (U/S) 396 आईपीसी (IPC)।
  21. धनरूआ थाना कांड संख्या 113/18, दिनांक: 08.04.2018, धारा (U/S) 323/341/344/354/440/452/504/506/34 आईपीसी (IPC)।
  22. धनरूआ थाना कांड संख्या 161/18, दिनांक: 19.05.2018, धारा (U/S) 341/504/385/34 आईपीसी (IPC)।
  23. पत्रकार नगर थाना कांड संख्या 294/22, दिनांक: 01.06.2022, धारा (U/S) 302/34/120B आईपीसी (IPC) एवं 27 आर्म्स एक्ट (Arms Act)।
  24. जहानाबाद थाना कांड संख्या 293/22, दिनांक: —, धारा (U/S) 302/120(B)/34 आईपीसी (IPC)।
  25. मसौढ़ी थाना कांड संख्या 230/22, दिनांक: 27.04.2022, धारा (U/S) 302/504/506/34 आईपीसी (IPC) एवं 27 आर्म्स एक्ट (Arms Act)।
  26. सदर थाना, रांची कांड संख्या 546/23, दिनांक: 20.12.2023, धारा (U/S) 25(1-B)a/26 आर्म्स एक्ट (Arms Act)।
  27. बिहटा थाना कांड संख्या 672/25, दिनांक: 24.08.2025, धारा (U/S) 111/109/132/3(5) बीएनएस (BNS) एवं 25(1-B)A/26(II)/27/35 आर्म्स एक्ट (Arms Act)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed