पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sensation in Bihar Newborn Girl's Body Found in Garbage Dump with Head Injuries in patna

Bihar: कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची की लाश, सिर पर चोट के निशान; इलाके में सनसनी

Tue, 30 Jun 2026 11:30 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 11:30 AM IST
सार

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में कचरे के ढेर के पास चादर में लिपटी नवजात बच्ची का शव मिला। सफाईकर्मियों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी। बच्ची के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sensation in Bihar Newborn Girl's Body Found in Garbage Dump with Head Injuries in patna
कचरे में मिला नवजात का शव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पुरानी बाजार स्थित नौआ टोली मोहल्ला (वार्ड संख्या-20) में मंगलवार सुबह कचरे के ढेर के पास एक नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कचरा उठाने पहुंचे सफाईकर्मियों ने देखा शव
जानकारी के अनुसार, सुबह नगर परिषद के सफाईकर्मी कचरा उठाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर कचरे के ढेर के पास चादर में लिपटी एक नवजात बच्ची पर पड़ी। करीब जाकर देखने पर पता चला कि बच्ची की मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने रात के अंधेरे में नवजात को वहां लाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


सिर पर मिले चोट के निशान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवजात के सिर पर चोट के निशान थे और वहां से खून भी निकला हुआ दिखाई दे रहा था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची की मौत चोट लगने से हुई या किसी अन्य कारण से। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग
स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि मन्ना कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सुबह सफाईकर्मियों ने कचरे के ढेर में नवजात को देखा और इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। उन्होंने कहा कि बच्ची चादर में लिपटी हुई थी और उसके सिर से खून निकल रहा था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस तरह की घटना बेहद अमानवीय है और इसके जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें-  Bihar: बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग फिर तेज! 'शीलभद्र याजी नगर' करने की अपील; परिजनों ने दिया धरना


पहले भी मिल चुका है नवजात का शव
स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी बाढ़ थाना क्षेत्र में अस्पताल चौक से लहरिया पोखर जाने वाले मार्ग पर कचरे के ढेर में एक नवजात का शव मिला था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed