पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   why faisal khan sir bail hearing date extended in relation with raushan anand sir named fir patna high court

Bihar News : फैजल खान सर की जमानत पर तारीख-दर-तारीख की वजह जानें; नामजद प्राथमिकी रद्द हो सकती है क्या?

Tue, 30 Jun 2026 12:41 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 30 Jun 2026 12:41 PM IST
सार

Faisal Khan Sir News : पटना वाले खान सर को गिरफ्तारी से छूट अब भी कायम है। मंगलवार को भी सुनवाई हुई। कुछ कागजातों का मुद्दा उठाया गया और कोर्ट से तारीख ले ली गई। यह कब तक चलेगा और कब आर या पार का फैसला होगा, जानिए।

विज्ञापन
why faisal khan sir bail hearing date extended in relation with raushan anand sir named fir patna high court
फैजल खान सर की गिरफ्तारी पर रोक की छूट पर फिर सुनवाई की नई तारीख मिली। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

तारीख-पर-तारीख... फैजल खान सर के मामले में यही हो रहा है। हर तारीख को सुबह खबर बनती है कि आज होगा फैसला और कुछ घंटे बाद जानकारी अपडेट होती है कि अगली तारीख मिल गई। तारीख मिलने का कारण हर बार अलग बताया जाता है, लेकिन असल वजह एक ही है- फैजल खान सर के वकील का दांव। एक दांव के कारण पटना के सिविल कोर्ट से तारीखें मिलती जा रही हैं और खबरें बनती-बिगड़ती रह रही हैं। मंगलवार को भी सुनवाई थी। तारीख मिल गई। कोर्ट ने अब खान सर के गिरफ्तार बॉडीगार्ड के हथियारों के लाइसेंस संबंधित कागजात मांगे हैं और तीन जुलाई की तारीख मुकर्रर की है। कोर्ट ने और भी कुछ प्रक्रियाओं का हवाला देते हुए तारीख दी है, लेकिन असल मामला खान सर के वकील ने पटना हाईकोर्ट में तारीख लेकर अटका दिया है।

विज्ञापन


सिविल कोर्ट में सुनवाई, पटना हाईकोर्ट पर नजर
अब इस मामले को महीनाभर होने जा रहा है। दो जून की रात कोचिंग के सामने हुई दो पक्षों की मारपीट में सामने वाले पक्ष से रौशन आनंद सर को पुलिस ने अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आरोप मारपीट-हंगामा की ही फौरी तौर पर साबित हो रहा था। रौशन आनंद को जमानत मिलने तक उनके भाई की नेपाल में संदिग्ध मौत की खबर आ चुकी थी। दूसरी तरफ, फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद गोलीबारी करने के दो आरोप में फैजल खान सर के दो गार्ड की गिरफ्तारी के बाद से यह मामला गंभीर हो गया था। फैजल खान सर को पुलिस ने समय पर गिरफ्तार नहीं किया और कोर्ट ने उन्हें पुलिस की मदद करने की बात पर गिरफ्तारी से छूट भी दे दी। इसी छूट की मियाद कोर्ट से नई तारीखें मिलने के कारण बढ़ रही है। ऐसा लग रहा था कि 20 जून को ही सबकुछ तय हो जाएगा, लेकिन उसके बाद से लगातार तारीखें मिल रही हैं, क्योंकि फैजल खान सर के वकील ने पटना हाईकोर्ट में अलग तरह की अपील दायर कर रखी है। उन्होंने फैजल खान सर के खिलाफ दायर नामजद प्राथमिकी को ही रद्द करने की अपील कर रखी है। 
विज्ञापन

एक क्लिक से समझें खान सर से जुड़ा पूरा विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जुलाई को भी तारीख मिलने की उम्मीद क्यों? 
फैजल खान सर के अधिवक्ता की ओर से पटना हाईकोर्ट में प्राथमिकी रद्द कराने की जो अपील दायर की गई थी, उसपर 13 जुलाई की तारीख मिली हुई है। राज्य सरकार से हाईकोर्ट ने चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने कहा था कि नामजद प्राथमिकी रद्द करने या नहीं करने को लेकर उसका क्या रुख है? सरकार की ओर से जवाब दाखिल होकर अगली सुनवाई में जब तक समय है, तब तक कानून के जानकार बता रहे हैं कि सिविल कोर्ट में फैजल खान सर के वकील दांव-पर-दांव खेलते रहेंगे और तारीख-दर-तारीख ही मिलती रहेगी। कानून के जानकारों की मानें तो तीन जुलाई को फैजल खान सर के गार्ड के हथियार का लाइसेंस जमा होगा और फिर नई तारीख ले ली जाएगी। विधि विशेषज्ञ कहते हैं कि पटना हाईकोर्ट के रुख को देखने के बाद ही सिविल कोर्ट के लिए फैसला लेना आसान होगा, इसी सोच के साथ फैजल खान सर के वकील ने पटना हाईकोर्ट का रुख किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed