{"_id":"69f99273b52cfc3c4b005561","slug":"video-bjp-celebrates-in-tohana-fatehabad-babli-says-the-lotus-will-bloom-in-punjab-too-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में टोहाना में भाजपा का जश्न, बबली बोले- पंजाब में भी खिलेगा कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में टोहाना में भाजपा का जश्न, बबली बोले- पंजाब में भी खिलेगा कमल
पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के आवास पर मंगलवार को अपने निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में पार्टी की जीत और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन का जश्न धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में जिला व स्थानीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे।
पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि असम, पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। टोहाना हलके की जनता इसी खुशी का जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता पिछली सरकार के लोभ-लालच और अधूरे वादों से त्रस्त थी। यह जीत बंगाल की जनता का रिएक्शन है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और बंगाल की जनता ने उन पर भरोसा जताया है।
बबली ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर मेनिफेस्टो के वादे पूरे करेगी। उन्होंने मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की बधाई दी और उनके साथ काम करने के अनुभव साझा किए। पंजाब चुनाव पर बोले कि वहां तुष्टिकरण की राजनीति का अंत तय है, अगली बार कमल खिलेगा। साथ ही उकलाना नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।