{"_id":"6ad0909c8e6e30d8760c5d3b","slug":"man-murdered-his-wife-by-striking-her-with-spade-amid-land-dispute-in-tohana-accused-is-absconding-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: फतेहाबाद के टोहाना में जमीनी विवाद में पति ने पत्नी की कस्सी से वार कर की हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: फतेहाबाद के टोहाना में जमीनी विवाद में पति ने पत्नी की कस्सी से वार कर की हत्या, आरोपी फरार
Thu, 15 Oct 2026 02:06 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
Published by: Naveen
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:06 PM IST
सार
चौकी इंचार्ज ने बताया कि भाई के बयानों के आधार पर थाना में धारा 302 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की चोट मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
शव गृह के सामने खड़ी पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
टोहाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुरा की चंदा सिंह ढाणी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की कस्सी से वार कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 52 वर्षीय बलविंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति निर्मल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश जांगड़ा ने बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे उन्हें हिम्मतपुरा गांव के सरपंच के माध्यम से सूचना मिली थी कि चंदा सिंह की ढाणी में एक महिला की हत्या हुई है। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मौके पर एक महिला का शव उसके आंगन में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर मौका मुआयना करवाया। मृतका की पहचान बलविंदर कौर पत्नी निर्मल सिंह के रूप में हुई। मृतका के भाई भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी बहन की हत्या उसके पति निर्मल सिंह ने की है।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने बताया कि भाई के बयानों के आधार पर थाना में धारा 302 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की चोट मारकर हत्या की गई है। हत्या किस हथियार से की गई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा। वारदात रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल टोहाना की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतका के दो बच्चे हैं, एक लड़का मनप्रीत जो चार साल से इंग्लैंड में रहता है और एक लड़की शादीशुदा है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी पति की तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। निर्मल सिंह की गांव में चार एकड़ जमीन है, जिसे ठेके पर देता था। दोनों पति पत्नी अकेले रहते थे।