CBSE Class 12 Result 2026: नतीजों में दक्षिण भारत शिखर पर, 95.62 फीसदी परिणाम के साथ त्रिवेंद्रम सबसे आगे
CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 85.20% छात्र पास हुए। त्रिवेंद्रम सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र रहा। केंद्रीय विद्यालयों ने 98.55% पास प्रतिशत के साथ संस्थानों में पहला स्थान हासिल किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Class 12 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष देशभर में बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। बोर्ड ने परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की थीं।
सीबीएसई के अनुसार, इस साल कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 17,80,365 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा का आयोजन देशभर के 7,573 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। बोर्ड ने इस वर्ष 120 विषयों की परीक्षा आयोजित की।
17 फरवरी से 10 अप्रैल तक हुई थी परीक्षा
सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। वहीं, परीक्षा परिणाम 13 मई 2026 को घोषित किया गया।
इस वर्ष बोर्ड ने पिछले साल की तुलना में स्कूलों और परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई। वर्ष 2026 में कुल 19,967 स्कूलों और 7,573 परीक्षा केंद्रों को परीक्षा आयोजन में शामिल किया गया, जबकि 2025 में यह संख्या क्रमशः 19,299 स्कूल और 7,330 केंद्र थी।
इस साल घटा पास प्रतिशत
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में कुल 17,80,365 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 15,07,109 छात्र सफल घोषित किए गए।
इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा। वहीं, वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 88.39% था। इस तरह इस साल परिणाम में 3.19 प्रतिशत अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।
सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र
सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। यहां पास प्रतिशत 95.62% दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर चेन्नई और तीसरे स्थान पर बेंगलुरु रहा।
टॉप परफॉर्मिंग रीजन और पास प्रतिशत
| रैंक | क्षेत्र | पास प्रतिशत |
|---|---|---|
| 1 | त्रिवेंद्रम | 95.62% |
| 2 | चेन्नई | 93.84% |
| 3 | बेंगलुरु | 93.19% |
| 4 | विजयवाड़ा | 92.77% |
| 5 | दिल्ली वेस्ट | 92.34% |
| 6 | दिल्ली ईस्ट | 91.73% |
| 7 | अहमदाबाद | 90.60% |
| 8 | गुरुग्राम | 88.45% |
| 9 | लुधियाना | 87.92% |
| 10 | पुणे | 87.32% |
| 11 | अजमेर | 86.78% |
| 12 | पंचकूला | 85.73% |
| 13 | रांची | 85.01% |
| 14 | गुवाहाटी | 83.41% |
| 15 | लखनऊ | 82.21% |
| 16 | भुवनेश्वर | 81.71% |
| 17 | देहरादून | 81.42% |
| 18 | रायपुर | 80.88% |
| 19 | भोपाल | 79.43% |
| 20 | नोएडा | 79.02% |
| 21 | पटना | 74.45% |
| 22 | प्रयागराज | 72.43% |
केंद्रीय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन
संस्थानवार प्रदर्शन में केंद्रीय विद्यालयों ने सबसे बेहतर परिणाम दर्ज किया। केंद्रीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 98.55% रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय 98.47% के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 89.55% और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का 86.07% दर्ज किया गया। EMRS स्कूलों का परिणाम 85.55% रहा, जबकि स्वतंत्र स्कूलों का पास प्रतिशत 84.22% रहा।
संस्थानवार पास प्रतिशत
| रैंक | संस्थान | पास प्रतिशत |
|---|---|---|
| 1 | KV | 98.55% |
| 2 | JNV | 98.47% |
| 3 | GOVT | 89.55% |
| 4 | GOVT AIDED | 86.07% |
| 5 | EMRS | 85.55% |
| 6 | INDEPENDENT | 84.22% |
सीबीएसई ने इस वर्ष परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया को तकनीकी सहायता और बड़े स्तर की व्यवस्थाओं के साथ पूरा किया। बोर्ड के अनुसार, छात्रों को समय पर और पारदर्शी तरीके से परिणाम उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारी की गई थी।