NEET Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, शुभम खैरनार को नासिक से हिरासत में लेकर ट्रांजिट रिमांड पर भेजा
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में जांच तेज करते हुए CBI ने नासिक से आरोपी शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET: बुधवार को नासिक में नीट यूजी पेपर लीक मामले में पकड़े गए आरोपी को CBI ने दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया। इससे पहले मंगलवार देर रात केंद्रीय जांच एजेंसी ने नासिक जिले के नंदगांव निवासी 30 वर्षीय शुभम खैरनार को हिरासत में लिया था।
उसे यहां मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां सीबीआई ने आगे की जांच के लिए उसे दिल्ली ले जाने हेतु ट्रांजिट रिमांड की मांग की। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि फिलहाल अन्य राज्यों के अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है, इसलिए खैरनार से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है।
नीट पेपर लीक की जांच दिल्ली तक पहुंचेगी
अदालत ने सहमति जताते हुए खैरनार को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। माना जा रहा है कि एजेंसी खैरनार को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाएगी। राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर नासिक पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने मंगलवार को खैरनार को हिरासत में लिया। उन्हें नासिक के इंदिरा नगर इलाके से पकड़ा गया।
मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 3 मई को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा मंगलवार को पेपर लीक के आरोपों के बीच रद्द कर दी गई। सरकार ने सीबीआई को "अनियमितताओं" की व्यापक जांच करने का निर्देश दिया है।