CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के चार तरीके, कोई एक न करे काम तो बाकी आजमाएं
CBSE Board 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है। अक्सर ऐसा होता है कि तकनीकी समस्या या किसी और वजह से रिजल्ट देखने में समस्या आती है। ऐसे में छात्र अन्य विकल्पों के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE 12th Results 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज, 13 मई 2026 को कक्षा 12वीं की वार्षित परीक्षाओं का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया है। जो भी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in. पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि, छात्रों के पास अपना रिजल्ट देखने के कई वैकल्पित तरीके भी हैं, जिनके बारे में इस खबर में बताया गया है।
अक्सर ऐसा होता है कि तकनीकी समस्या या किसी और वजह से रिजल्ट देखने में समयस्या आती है। ऐसे में छात्र यहां बताए कुल चार तरीकों से अपना रिजल्ट पा सकेंगे। छात्रों को ये तरीके समझ लेने चाहिए, ताकि रिजल्ट देखने में किसी भी तरह की असुविधा न हो।
4 Ways To Check CBSE Results: सीबीएसई का रिजल्ट चेक करने के तरीके
छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र अन्य चार विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के सभी विकल्प इस प्रकार हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in, results.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
- DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर एप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
- UMANG एप: उमंग मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।
- स्कूलों के जरिए: बोर्ड ने स्कूलों को उनके परिणाम मेल आईडी पर भी भेजे हैं। विद्यार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर भी अपना परिणाम जान सकते हैं।
CBSE Board Results Check Website: इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट
इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले यहां बताई वेबसाइटों के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- cbseresults.nic.in.
- cbse.gov.in.
- results.nic.in.
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
How to Check CBSE Result On DigiLocker: डिजिलॉकर पर ऐसे देखें रिजल्ट
डिजिलॉकर के माध्यम से रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।
- लॉगइन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- पेज पर उपलब्ध कक्षा 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने परिणाम की जांच करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें।