सब्सक्राइब करें

Live

HBSE 10th Result Kab Aega: हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार, इस लिंक से कर सकेंगे चेक; पढ़ें लाइव अपडेट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 13 May 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Haryana Board 10th ka result kab aaega, Check HBSE Matric Result 2026 Date and Time, bseh.org.in, results.digilocker.gov.in: हरियाणा बोर्ड 10वीं के बच्चे अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर bseh.org.in जाकर नतीजे देख सकेंगे। मार्कशीट और ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर दिए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा।

छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से आसानी से परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर और SMS सेवा के माध्यम से भी उपलब्ध रहेगा।

Haryana Board Class 10 Result Kab Ayega live Check HBSE Matric Result Date Time bseh org in digilocker
Haryana Board 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

05:21 PM, 13-May-2026

पिछले वर्ष का प्रदर्शन और टॉपर्स

विद्यालयों के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले वर्ष राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 89.30% रहा, जबकि प्राइवेट विद्यालयों का पास प्रतिशत 96.28% दर्ज किया गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का पास प्रतिशत 92.35% और शहरी क्षेत्रों का 92.83% रहा।

बात करें नियमित परीक्षार्थियों की तो उनका पास प्रतिशत 92.49% रहा, जबकि स्वयंपाठियों का परिणाम 73.08% रहा। वहीं, मुक्त विद्यालय की क्रैश कैटेगरी का परिणाम 15.79% और री-अपीयर (दोबारा परीक्षा देने वाले) का परिणाम 70.23% रहा।

पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में चार छात्रों ने समान रूप से पहला स्थान हासिल किया। रोहित (हिसार), माही (अंबाला), रोमा (झज्जर) और तानिया (झज्जर) सभी ने 497/500 अंक प्राप्त किए।
05:17 PM, 13-May-2026

Haryana Board 10th Result 2026: पिछले साल कैसा रहा 10वीं का रिजल्ट?

पिछले साल कुल 2,71,499 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 2,51,110 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में कुल 2,42,250 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से छात्राओं का पास प्रतिशत 94.06% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 91.07% रहा। छात्राओं ने छात्रों से 2.99% अधिक पास प्रतिशत हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया।
05:10 PM, 13-May-2026

Haryana Board 10th Result 2026: कैसे देख सकेंगे रिजल्ट

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले अपने आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in खोलें।
  • होमपेज पर दिए गए “HBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • यहां अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
04:50 PM, 13-May-2026

HBSE 10th Result Kab Aega: हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार, इस लिंक से कर सकेंगे चेक; पढ़ें लाइव अपडेट

Haryana Board 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार अब रिजल्ट को लेकर बना हुआ है। 12वीं के नतीजे पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। 10वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्र इसे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के जरिए आसानी से चेक कर सकेंगे।
 
रिजल्ट के साथ कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग के आधार पर प्रदर्शन, जिलावार टॉपर, योग्यता सूची, उत्तीर्ण छात्रों की संख्या और कंपार्टमेंट परीक्षा से संबंधित विवरण भी जारी किए जाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed