Live
CBSE 12th Result 2026 Date: पिछले साल आज ही जारी हुआ था 12वीं का रिजल्ट, रोल नंबर रखें तैयार; पढ़ें लाइव अपडेट
{"_id":"6a0169e97c128cb13c009a94","slug":"cbse-class-12th-result-2026-date-time-live-how-to-check-stream-wise-result-at-results-cbse-nic-in-digilocker-2026-05-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"CBSE 12th Result 2026 Date: पिछले साल आज ही जारी हुआ था 12वीं का रिजल्ट, रोल नंबर रखें तैयार; पढ़ें लाइव अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar
Updated Wed, 13 May 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
cbseresults.nic.in, CBSE 12th ka result kab aaega, results.digilocker.gov.in, cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, umang app cbse result: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे 18 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी वाला जानकारी सामने आई है। डिजिलॉकर पर साझा किए गए ताजा अपडेट के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द आने वाला है।
डिजिलॉकर पर लिखा आ रहा है "CBSE Class 12th Results - 2026 Coming Soon" सीबीएसई की ओर से 12वीं की परीक्षा फरवरी-मार्च में देशभर के 7,574 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। घोषणा होने पर विद्यार्थी cbse.gov.in, cbseresults.nic.in. DigiLocker एप या वेबसाइट. UMANG एप या वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
CBSE 12th Result 2026
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
12:28 PM, 13-May-2026
CBSE 12th Result: रोल नंबर रखें तैयार
छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके आधिकारिक एवं वैकल्पिक प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।10:50 AM, 13-May-2026
CBSE 12th Result 2026: पिछले तीन वर्षों में कब जारी हुआ रिजल्ट?
सीबीएसई 12वीं के परिणाम 2026 को लेकर पिछले वर्षों के रुझानों से यह देखा गया है कि परिणाम आमतौर पर मई के तीसरे सप्ताह के आसपास घोषित किए जाते हैं। 2025 में परिणाम 13 मई को जारी किया गया था, जबकि 2024 में भी 13 मई को और 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित हुए थे।05:48 PM, 12-May-2026
CBSE 12th Result: क्या टॉपर लिस्ट होगा जारी?
सीबीएसई इस साल भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं करता है। बोर्ड सिर्फ रिजल्ट, पास प्रतिशत और क्षेत्रवार प्रदर्शन दिखाता है ताकि छात्रों पर ज्यादा दबाव न पड़े। कुछ स्कूल अपने टॉप छात्रों की जानकारी दे सकते हैं, लेकिन वह CBSE की आधिकारिक सूची नहीं होती।02:06 PM, 12-May-2026
CBSE 12th Result: रिजल्ट कहां होगा जारी?
डिजिलॉकर पर लिखा आ रहा है: “CBSE Class 12th Results - 2026 Coming Soon” सीबीएसई की ओर से 12वीं की परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 में देशभर के लगभग 7,574 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपना परिणाम निम्न माध्यमों से देख सकेंगे:- CBSE Official Website
- CBSE Results Portal
- DigiLocker एप या वेबसाइट
- UMANG ऐप या वेबसाइट
02:00 PM, 12-May-2026
CBSE 12th Result 2026: कितने अंक वाले होंगे पास?
सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।11:25 AM, 12-May-2026
CBSE 12th Result 2026: यहां देख सकेंगे रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं कक्षा का परिणाम 2026 छात्र कई आधिकारिक और वैकल्पिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं। इनमें results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और cbse.gov.in शामिल हैं, जहां रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी डालकर परिणाम देखा जा सकता है। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप के माध्यम से भी आसानी से चेक कर सकते हैं, जिससे डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:13 AM, 12-May-2026
ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर results.cbse.nic.in जाएं।
- अब "CBSE कक्षा 12 का परिणाम 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- परिणाम देखने के लिए विवरण जमा करें और आगे के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
06:19 PM, 11-May-2026
CBSE 12th Result 2026: स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे
हां, विज्ञान, कला और वाणिज्य, सभी विषयों के परिणाम एक ही दिन घोषित किए जाएंगे।
05:59 PM, 11-May-2026
CBSE 12th Result: डिजिलॉकर पर फिर आया अपडेट
जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, वे रिजल्ट आने से पहले कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना DigiLocker अकाउंट आसानी से बना सकते हैं।- सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।
- “Get Started” पर क्लिक करें।
- अपनी डिटेल्स और अपने स्कूल से मिला Access Code डालें।
- ओटीपी के जरिए अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
- आपका अकाउंट सफलतापूर्वक एक्टिवेट हो जाएगा।
DigiLocker पर अपना रिजल्ट से देखने के लिए तैयार रहें। डिजिलॉकर न छात्रों को अपना अकाउंट तुरंत एक्टिवेट करने की सलाह दी है।
05:55 PM, 11-May-2026
CBSE 12th Result 2026: किसी भी समय हो सकती है घोषणा
सीबीएसई बोर्ड किसी भी समय 12वीं के नतीजों की घोषणा कर सकता है। इसके लिए विद्यार्थियों को भी अपनी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि, एडमिट कार्ड आईडी नंबर दर्ज करना होगा।