Live
CBSE 12th Result Out: सीबीएसई 12वीं में कुल 85.20% बच्चे पास, 88.86 प्रतिशत लड़कियां तो 82.13 फीसदी लड़के सफल
{"_id":"6a0169e97c128cb13c009a94","slug":"cbse-class-12th-result-2026-date-time-live-how-to-check-stream-wise-result-at-results-cbse-nic-in-digilocker-2026-05-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"CBSE 12th Result Out: सीबीएसई 12वीं में कुल 85.20% बच्चे पास, 88.86 प्रतिशत लड़कियां तो 82.13 फीसदी लड़के सफल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar
Updated Wed, 13 May 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
cbseresults.nic.in, CBSE 12th Declared, Check Toppers Marksheet at results.digilocker.gov.in, cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, umang app cbse result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि DigiLocker और UMANG पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। लिंगवार परिणाम के अनुसार, सभी विषयों में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया।
सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।
CBSE 12th Result 2026 Live Updates
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:02 PM, 13-May-2026
केंद्रीय विद्यालय का बेहतरीन प्रदर्शन
| संस्था (Institution) | उत्तीर्ण प्रतिशत (Pass Percentage) |
|---|---|
| केंद्रीय विद्यालय | 98.55% |
| युवा राष्ट्रीय विद्यालय | 98.47% |
| सरकारी विद्यालय | 89.55% |
| सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय | 86.07% |
| आपातकालीन विद्यालय | 85.55% |
| स्वतंत्र विद्यालय | 84.22% |
01:57 PM, 13-May-2026
लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा
2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर छात्रों ने लगातार 100% परिणाम के साथ शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। कुल मिलाकर, लड़कियों ने लड़कों से 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है।01:49 PM, 13-May-2026
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘CBSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका CBSE 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
01:43 PM, 13-May-2026
कुल 85.20% बच्चे पास
सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें इस बार कुल 85 से अधिक छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। इस बार के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में पास प्रतिशत में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।01:35 PM, 13-May-2026
CBSE 12th Result 2026: अप्रैल तक चलीं परीक्षाएं
कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से आयोजित की गई थीं।01:31 PM, 13-May-2026
CBSE 12th Result 2026 OUT: 12वीं के नतीजे घोषित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्रों का अब इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:28 PM, 13-May-2026
CBSE 12th Result: रोल नंबर रखें तैयार
छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके आधिकारिक एवं वैकल्पिक प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।10:50 AM, 13-May-2026
CBSE 12th Result 2026: पिछले तीन वर्षों में कब जारी हुआ रिजल्ट?
सीबीएसई 12वीं के परिणाम 2026 को लेकर पिछले वर्षों के रुझानों से यह देखा गया है कि परिणाम आमतौर पर मई के तीसरे सप्ताह के आसपास घोषित किए जाते हैं। 2025 में परिणाम 13 मई को जारी किया गया था, जबकि 2024 में भी 13 मई को और 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित हुए थे।05:48 PM, 12-May-2026
CBSE 12th Result: क्या टॉपर लिस्ट होगा जारी?
सीबीएसई इस साल भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं करता है। बोर्ड सिर्फ रिजल्ट, पास प्रतिशत और क्षेत्रवार प्रदर्शन दिखाता है ताकि छात्रों पर ज्यादा दबाव न पड़े। कुछ स्कूल अपने टॉप छात्रों की जानकारी दे सकते हैं, लेकिन वह CBSE की आधिकारिक सूची नहीं होती।02:06 PM, 12-May-2026
CBSE 12th Result: रिजल्ट कहां होगा जारी?
डिजिलॉकर पर लिखा आ रहा है: “CBSE Class 12th Results - 2026 Coming Soon” सीबीएसई की ओर से 12वीं की परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 में देशभर के लगभग 7,574 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपना परिणाम निम्न माध्यमों से देख सकेंगे:- CBSE Official Website
- CBSE Results Portal
- DigiLocker एप या वेबसाइट
- UMANG ऐप या वेबसाइट