सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Haryana Board Class 12 Result to Be Declared Today at 4 PM, Class 10 Result Delayed by a Day

HBSE Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज शाम चार बजे, 10वीं के नतीजे इस दिन होंगे जारी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 12 May 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Haryana Board 12th Result: हरियाणा बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार शाम 4 बजे जारी होगा, जबकि वेबसाइट पर अधिक लोड के कारण 10वीं का रिजल्ट अगले दिन घोषित किया जाएगा।

Haryana Board Class 12 Result to Be Declared Today at 4 PM, Class 10 Result Delayed by a Day
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

HBSE Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) आज मंगलवार शाम 4 बजे कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी करेगा। वहीं, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बढ़ते ट्रैफिक और तकनीकी लोड को देखते हुए 10वीं कक्षा का रिजल्ट एक दिन बाद जारी किया जाएगा। छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

Trending Videos

कब हुई परीक्षा?

हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 2026 में फरवरी से अप्रैल के बीच संपन्न हुई थीं।  जिनमें प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 05 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी थी।रिजल्ट देखने के दौरान छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना एडमिट कार्ड साथ रखें ताकि परिणाम चेक करने में किसी तरह की दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट?

पिछले साल हरियाणा बोर्ड के सीनियर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र सबसे ज्यादा सफल रहे, जिनका पास प्रतिशत 92.20% रहा। इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 85.31% और साइंस स्ट्रीम का 83.05% रहा। बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश कुमार के अनुसार स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 63.21% रहा, जिसमें 3419 में से 2161 छात्र पास हुए। 


राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 84.67% जबकि प्राइवेट विद्यालयों का 86.98% रहा। ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का पास प्रतिशत 85.94% और शहरी क्षेत्र के छात्रों का 85.03% रहा। जिला जीन्द ने पास प्रतिशत में टॉप किया, जबकि जिला नूंह सबसे नीचे रहा।

पिछले साल कैसा रहा 10वीं रिजल्ट?

पिछले साल कक्षा 10वीं में कुल 2,71,499 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 2,51,110 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में कुल 2,42,250 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से छात्राओं का पास प्रतिशत 94.06% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 91.07% रहा। छात्राओं ने छात्रों से 2.99% अधिक पास प्रतिशत हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया।

विद्यालयों के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले वर्ष राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 89.30% रहा, जबकि प्राइवेट विद्यालयों का पास प्रतिशत 96.28% दर्ज किया गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का पास प्रतिशत 92.35% और शहरी क्षेत्रों का 92.83% रहा।

बात करें नियमित परीक्षार्थियों की तो उनका पास प्रतिशत 92.49% रहा, जबकि स्वयंपाठियों का परिणाम 73.08% रहा। वहीं, मुक्त विद्यालय की क्रैश कैटेगरी का परिणाम 15.79% और री-अपीयर (दोबारा परीक्षा देने वाले) का परिणाम 70.23% रहा।

HBSE 10th, 12th Result 2026: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

छात्र अपना हरियाणा बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां “Sr. Secondary Result 2026” (12वीं) लिंक पर क्लिक करें (रिजल्ट जारी होने के बाद एक्टिव होगा)।
  • अब अपना रोल नंबर/नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करके मार्कशीट का प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed